फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   apply for paasport in pratapgarh

अब पासपोर्ट के लिए नहीं लगाना होगा राजधानी का चक्कर

Wed, 02 Aug 2017 12:56 AM IST
अमरउजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमरउजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 02 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
रोजगार या पर्यटन के सिलसिले में विदेश जाने की हसरत रखने वाले बेल्हावासियों को अब पासपोर्ट के लिए राजधानी लखनऊ का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। अब मुख्यालय स्थित प्रधानडाकघर से पासपोर्ट की सारी औपचारिकताएं पूरी कीज जाएंगी। पासपोर्ट के लिए आवेदन स्थानीय डाकघर से भी किया जा सकेगा। प्रधानडाकघर मेें पासपोर्ट के लिए एक अलग से आफिस बनेगा, जिसमें प्रधानडाकघर के अधिकारियों का एक पैनल बैठेगा, जिनके माध्यम से जिले भर के सभी शाखाडाकघरों एव उपडाकघरों से आए हुए आवेदन की जांच तथा आवेदकों का वैरीफिकेशन किया जाएगा। विभाग द्वारा पहल शुरू हो गई है, जल्द ही लोगों को यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बेल्हा के हजारों लेाग विदेश में जाने के इच्छुक हैं।  पढ़े लिखे युवाओें के साथ ही कम पढ़े भी बाहर गांव जाने की हसरत रखते हैं। अब तक बेल्हावासियों को पासपोर्ट के लिए राजधानी लखनऊ का रुख करना पड़ता था। कागजी कोरम में एक बार नहीं कई बार राजधानी की परिक्रमा करनी पड़ती थी, इतने के बावजूद भी लेागों को सफलता नहीं मिल पाती थी। वैरीफिकेशन की प्रक्रिया तक एक लंबा समय निकल जाता था, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। लेकिन अब सहूलियत के तौर पासपोर्ट के लिए कागजी कोरम एवं वैरीफिकेशन तक की सारी गतिविधियां अब प्रधान डाकघर से ही हाेंगी। इसे लेकर पहल शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इसके लिए प्रधानडाकघर में ही एक अलग आफिस बनेगा  जिसे पासपोर्ट सेवा केंद्र का नाम दिया जाएगा। इसका संचालन प्रधानडाक घर के ही अधिकारी करेंगे। सहायक डाक अधीक्षक पीसी तिवारी ने बताया कि शुरूआत में पासपोर्ट के लिए आवेदन यहीं से होगा, लेकिन बाद में इसका विस्तार किया जाएगा। सभी शाखा डाकघरों एव उप डाकघरों में भी लोग आवदेन कर सकेंगे। वेरीफिकेशन से लेकर सारी औपचारिकताएं प्रधान डाकघर से पूरी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed