फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Expiry medicines being given to patients in Belkharnath CHC

Pratapgarh News: बेलखरनाथ सीएचसी में मरीजों दी जा रहीं एक्सपायरी दवाएं

Sun, 25 Jun 2023 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 25 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Expiry medicines being given to patients in Belkharnath CHC
बेलखरनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दवा काउंटर से एक्सपायरी दवाएं वितरित की जा रही हैं। इसकी जानकारी होने पर सीएचसी अधीक्षक ने काउंटर से एकस्पतायरी दवाएं हटवा दीं। इससे पहले कई मरीज एक्सपायरी दवाएं लेकर घर जा चुके थे।
विज्ञापन



बेलखरनाथ सीएचसी के दवा वितरण काउंटर पर शनिवार को पैरासिटामोल, टेबलेट डेकथामेथासोन 5 एम जी समेत कई जीवन रक्षक एक्सपायरी दवा रखी गई थी। ये एक्सपायरी दवाएं मरीजों को पर्चे के आधार पर दी भी जा रही थीं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र से एक्सपायरी दवाएं देने की सूचना पर किसी ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। इस जानकारी पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ ने काउंटर पर पर पहुंचकर छानबीन की। एक्सपायरी दवाओं को काउंटर से तुरंत हटवा दिया। तब तक एक्सपायरी दवाओं का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के गोदाम में एक्सपायरी दवाएं रखी थी। जिसे किसी ने लाकर वितरण काउंटर पर रख दिया। इसका पता लगाया जा रहा है। जिन लोगों को गल्ती से एक्सपायरी दवाएं दी गईं है, उन्हें बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. एस हैदर ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। वह पता कराने के बाद ही कुछ बता सकते हैं। पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed