फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Examination near, text material not found, students of Rajarshi Tandon University complained

परीक्षा नजदीक, नहीं मिली पाठ्य सामग्री, राजर्षि टंडन विवि के छात्रों ने की शिकायत

Tue, 11 Jan 2022 07:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Examination near, text material not found, students of Rajarshi Tandon University complained
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं जनवरी में ही होनी हैं, लेकिन अभी तक सैकड़ों छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री ही उपलब्ध नहीं कराई गई है। विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण छात्र-छात्राओं का पढ़ाई ठप हो गई है। नाराज छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय के कुलसचिव से की है।
विज्ञापन

जिले में मुक्त विश्वविद्यालय से संबद्ध 10 अध्ययन केंद्र हैं। इन केंद्रों में पांच हजार छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में अक्तूबर में दाखिला लिया था। दाखिले के दौरान विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं से पाठ्य सामग्री का शुल्क ऑनलाइन जमा कराया था। दाखिला लेने के एक माह बाद तक पाठ्य सामग्री नहीं मिलने पर छात्र-छात्राओं ने अध्ययन केंद्रों में शिकायत की। केंद्रों के प्रभारियों ने इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को दी थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद पाठ्य सामग्री न ही केंद्रों को उपलब्ध कराई गई और न ही छात्र-छात्राओं के घर भेजी गई। सत्र समाप्त होने में महज 15 दिन शेष बचे हैं। वहीं, जनवरी में विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में बिना पढ़ाई के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। नाराज छात्र-छात्राओं ने मामले की शिकायत विश्वविद्यालय के कुलसचिव से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अध्ययन केंद्रों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है। कुछ छात्रों ने शिकायत की है। उन्हें भी जल्द पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. पीपी दुबे, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed