{"_id":"5c2bb645bdec22569a51ba81","slug":"ex-mp-listened-the-problems-of-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद ने समस्याएं सुन दिया निस्तारण का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद ने समस्याएं सुन दिया निस्तारण का भरोसा
Wed, 02 Jan 2019 12:19 AM IST
shailendra Kumar
pratapgarh
pratapgarh
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (ब्यूरो)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों से समस्याओं का न्यायोचित समाधान कराए जाने को कहा। तिवारी ने अमर शहीद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह देश की एकता, अखंडता एंव सामाजिक सरोकारों के साथ कांग्रेस के मूल्यों के प्रति मजबूती से प्रतिबद्ध रहीं। उन्होंने कहा कि भारत की एकता में वह ताकत है कि दुनिया की कोई भी ताकत संप्रभु भारत के सार्वभौमिक विकास तथा अजेयता पर आंच नही ला सकती।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्रा व संचालन ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। संयोजन यूथ कांग्रेस के सुधीर तिवारी ने किया। इसके बाद प्रमोद तिवारी ने बाबा घुइसरनाथधाम में पूजन अर्चन किया। रामपुर बावली, बेलहा, अमांवा, सांगीपुर, उदयपुर, अठेहा में लोगों से मुलाकात कर नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह ददन, अशोक सिंह बबलू, चंद्रमौलि शुक्ल, डा. वीरेंद्र मिश्र, प्रकाश चंद्र मिश्र, डा. राजकुमार पांडेय समेत कई लोग रहे।