फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Even after the arrival of MLA funds, proposals for development works are awaited

Pratapgarh News: विधायक निधि आने के बाद भी विकास कार्यों के प्रस्ताव का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Even after the arrival of MLA funds, proposals for development works are awaited
विधायक निधि की धनराशि जारी होने के बावजूद विकास कार्यों का प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों की ओर से नहीं दिया जा सका है। विकास प्रस्तावों की धीमी रफ्तार के चलते विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, नाली, खड़ंजा आदि का निर्माण कार्य रूका हुआ है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 विधायक निधि के लिए ढाई-ढाई करोड़ की पहली किस्त शासन ने जुलाई माह में जारी कर दी थी। विधायक निधि जारी होने के बाद क्षेत्रीय लोगों में विकास कार्यों को लेकर आस जगी। मगर, तीन माह का समय व्यतीत हो जाने के बाद भी विकास कार्यों का प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों की ओर से नहीं दिया गया। ग्राम्य विकास विभाग को प्रस्ताव न मिलने के कारण अधिकांश कार्य रुके हुए हैं। क्षेत्रों में सड़क, खड़ंजा, नाली, सामुदायिक भवन, शैक्षिक भवन, इंटरलाॅकिंग और बिजली व्यवस्था के कार्य होने थे। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, पट्टी विधायक रामसिंह पटेल, रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा, रामपुरखास विधायक अराधना मिश्रा, कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल के अलावा विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह की निधि जारी की गई थी। इस बार जनप्रतिनिधियों को ऑनलाइन विकास प्रस्ताव देने है। उसके बाद ग्राम्य विकास विभाग टेंडर जारी करेगा। परियोजना निदेशक दयाराम यादव ने बताया कि विकास कार्यों का प्रस्ताव अभी प्राप्त नहीं हुआ है। प्रस्ताव आने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed