{"_id":"f9835b97646d3e1fe6ef877a467264c2","slug":"encroachment-removed-from-taxing-treasury-intersection-bngwa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंगवा चुंगी से ट्रेजरी चौराहे तक हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंगवा चुंगी से ट्रेजरी चौराहे तक हटा अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Fri, 09 Jan 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे का अतिक्रमण हटाने के बाद गुरुवार को प्रशासनिक अमला भंगवा चुंगी से लेकर ट्रेजरी चौराहे तक अतिक्रमण हटाया। लोग टिनशेड और गुमटियां हटाने के लिए भाग दौड़ करते रहे।
एसडीएम सदर जेपी मिश्रा की अगुवाई में गुरुवार को भंगवा चुंगी से कोषागार चौराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नालों के बाहर तक अतिक्रमण करने वाले दुकानदार सामान हटाने लगे। बलीपुर में कुछ लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की लेकिन पीएसी के जवानों ने लाठी पटकी तो सभी भाग निकले। अतिक्रमण हटाने के लिए जुटी टीम की कार्रवाई देखने के लिए लोगों की भीड़ डटी हुई थी उन लोगों को हटाने के लिए पुलिस व पीएसी के जवानों को मशक्कत करनी पड़ी।
इस दौरान दुकानदार अपनी गुमटियां लेकर भागे। जो दुकानदार टिनशेड नहीं हटा सके उन्हें जेसीबी से तोड़ दिया गया। पल्टन बाजार में बाइक पार्ट्स के दुकानदार टिनशेड हटाते रहे। इससे कुछ देर के लिए प्रशासन की टीम रुकी रही। अवैध तरीके से नाले के बाहर जो निर्माण हटाया नहीं गया था उसे जेसीबी से गिरवा दिया गया। एसडीएम जेपी मिश्रा ने कहा कि पूरे शहर का अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
भंगवा चुंगी से कोषागार चौराहे तक अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिका कर्मचारी काम दौरान इस बात की चर्चा भी कर रहे थे कि अधिशासी अधिकारी को शासन ने निलंबित कर दिया है। नपा कर्मचारी कह कर रहे थे ईओ को शहर का अतिक्रमण ले डूबा। यदि आला अधिकारियों के आदेश का वह समय से पालन करा देते तो यह नौबत नहीं आती।