{"_id":"65393b6726cb5589ad0eb746","slug":"encounter-between-police-and-miscreants-in-kataria-history-sheeter-caught-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-248620-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कटरिया में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कटरिया में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर हत्थे चढ़ा
Wed, 25 Oct 2023 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर के कटरिया में बुधवार भोर में शातिर बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर बुधवार भोर में उदयपुर थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज अपराधियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रहे थे। इस दौरान पता चला कि अठेहा हनुमान मंदिर तिराहे के समीप बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले बाइक सवार तीनों बदमाश कटरिया गांव की ओर निकल गए। पुलिस ने उनका पीछा कर लिया।
सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि पुलिस टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम पर बदमाशों ने तमंचे से तीन फायर किए तो जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान दो बदमाश भाग निकले। एक बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। कुछ दूर पर गिरी बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश थाने के बाबा का गांव पट्टी कचेहरा का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर शिव सहाय सिंह उर्फ सोनू निकला। फरार होने वाले बदमाश राकी निवासी अंशुमान सिंह उर्फ अंशू व उसका एक दोस्त है। थानाध्यक्ष की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शिव सहाय सिंह को जेल भेज दिया।
इनसेट-- --
हत्या के प्रयास, गैंगस्टर व लूट समेत दर्ज हैं तीस केस
लालगंज। पुलिस से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर शिवसहाय के खिलाफ चार जनपदों में तीस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में हिस्ट्रीशीटर शिव सहाय सिंह उर्फ सोनू पर जिले के साथ अमेठी, रायबरेली व सुल्तानपुर में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, गुंडाएक्ट, लूट, हत्या के प्रयास समेत लगभग तीस से अधिक केस दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर पर उदयपुर इलाके में सोहल साल पहले मारपीट का पहला केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उदयपुर में उसके खिलाफ लूट समेत छह केस दर्ज हुए। बाद में हिस्ट्रीशीटर ने आसपास के जनपदों में लूट व हत्या के प्रयास समेत तीस से अधिक वारदात को अंजाम दिया। अन्य जिले की पुलिस को भी कई मामलों में बदमाश की तलाश थी।

इनसेट