फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Encounter between miscreants who stole goats and police, two injured

Pratapgarh News: बकरी चुराने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Encounter between miscreants who stole goats and police, two injured
कोतवाली देहात के सिपाहमहेरी में चोरी की गई बकरी बेचने जा रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि दो बदमाश भाग निकले। मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया। सिपाहमहेरी की रहने वाली पूनम ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि चार बदमाश घर के भीतर से पांच बकरी चुरा ले गए। पुलिस बकरी चोरों की तलाश कर रही थी। सोमवार की रात करीब 11.30 बजे भदोही जंगल के पास पुलिस ने कार सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार कार सवार रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।
विज्ञापन

घेराबंदी कर पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल होकर गिर पड़े। जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पुलिस की गोली से मानधाता के सराय गोविंदराय निवासी शहजाद उर्फ इमरान और मदईपुर निवासी उबैदउल्ला के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। उनके पास से चोरी की पांच बकरियां, दो तमंचा और कार बरामद हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि शहजाद उर्फ इमरान के ऊपर मध्य प्रदेश में लूट और कौशाम्बी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ के कई थानों में लूट, जानलेवा हमला, छिनैती का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि उबैदउल्ला के ऊपर 15 मुकदमे दर्ज हैं। चोरी की बकरी जौनपुर बेचने के दौरान पुलिस से मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed