फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Employees who voted by postal ballot will not be able to vote again

पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले कर्मचारी दुबारा नहीं कर पाएंगे मतदान

Thu, 17 Feb 2022 08:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 08:38 PM IST
विज्ञापन
Employees who voted by postal ballot will not be able to vote again
पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले कर्मचारी दोपोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले कर्मचारी दोबारा वोट नहीं दे पाएंगे। जिस मतदाता सूची से वह वोट दे रहे हैं, उसी मतदाता सूची से चुनाव होगा। कर्मचारी के क्रमांक पर पीबी की मुहर लगाई जा रही है। हालांकि पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले कर्मचारियों को अमिट स्याही लगाने का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगे मतदानकर्मियों को पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जा रहा है। संत एंथोनी इंटर कॉलेज में मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंच रहे हैं। बैलेट पेपर से मतदान करने वाले कर्मचारी बंद लिफाफे में अपना मतपत्र पैक करके बाक्स में डाल रहे हैं। जो कर्मचारी पोस्टल बैलेट से मतदान करने के बाद अपनी ड्यूटी कराने में सफल हो जा रहे हैं, उन्हें दोबारा वोट डालने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले कर्मचारियों का सत्यापन करने के लिए अफसरों की तैनाती की है। मतदान करने वाले कर्मचारियों के मतदाता सूची के क्रमांक पर पीबी ( पोस्टल बैलेट) की मुहर लगाई जा रही है। इससे बूथ अगर कोई दुबारा मतदान करने की चेष्टा करेगा, वह पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पोस्टल बैलेट में कर्मचारियों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को अमित स्याही लगाने का प्रावधान नहीं किया गया है। पोस्टल बैलेट के सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मतदान कार्मिक दुबारा मतदान नहीं कर पाएंगे, अगर ऐसा कोई प्रयास करता है, तो वह जेल की हवा खाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed