{"_id":"673b88e7aaad57842d0de085","slug":"employee-dies-after-being-hit-by-train-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-128556-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा रेलवे स्टेशन के करीब कौलापुर में रेलवे लाइन के पास सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव देख सनसनी फैल गई। लाश की शिनाख्त प्रयागराज के सूरज के रूप में की गई।
प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के हवासाबाद बगहा बीबीपुर निवासी 50 वर्षीय सूरज पंजाब में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सप्ताह भर पहले वह घर लौटा था। रविवार को पत्नी लालती से किसी बात को लेकर तकरार हो गई। जिसके बाद सूरज किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गया। शाम को वह गौरा रेलवे स्टेशन के करीब रेल लाइन पर घूमता नजर आया, जिसे रेल कर्मचारी ने दो बार हटाया भी। रेल कर्मचारी दिनेश के अनुसार उस समय वह नशे की हालत में था। देर रात कौलापुर के करीब सूरज की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह कौलापुर गांव के पास रेल पटरी के किनारे शव देख ग्रामीणों ने रामापुर के गेटमैन को जानकारी दी। गेटमैन की सूचना पर फतनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त हुई। घटना की सूचना मिलने पर पत्नी लालती भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंची। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि मृतक नशे की हालत में रेलवे लाइन के आसपास घूम रहा था। जिससे हादसे का शिकार हो गया।
पहली पत्नी की हो चुकी है मौत
मृतक की पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटा बृजेश और बेटी संध्या की परवरिश सूरज की दूसरी पत्नी लालती ने किया। लालती को कोई संतान नहीं है। उसका मायका फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर में है। खबर मिलने पर ससुराल के लोग भी पहुंचे थे। चौकी प्रभारी शेषनाथ का कहना है कि पत्नी से तकरार के बाद सूरज घर से निकला था।