फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Emergency health worker in the rain orgy

स्वास्थ्यकर्मी ने मचाया इमरजेंसी में तांडव

Fri, 09 Jan 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Fri, 09 Jan 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
Emergency health worker in the rain orgy
प्रतापगढ़। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जमकर तांडव मचाया। मरीजों के साथ ही डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों से भी हाथापाईं की। मौके पर पहुंचे सिपाहियों से भी वह भिड़ गया। तीमारदारों ने उसका हाथ पैर बांधकर पुलसि के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी रवींद्र सिंह गुरुवार की रात करीब साढ़े सात बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा। वह डॉक्टर की मेज पर चढ़ गया और गाली गलौच करने लगा। ईएमओ डा. एसके पांडेय की मानें तो कर्मचारी नशे में धुत था। उसे स्वास्थ्यकर्मियों ने रोका तो  उनसे हाथापाईं करने लगा। इससे डॉक्टर और कर्मचारी इमरजेंसी छोड़कर भाग निकले। इसके बाद वह वार्ड में भर्ती मरीजों से उलझ गया। उसे लोगों ने रोकने की कोशिश की तो मारपीट करने लगा। उसकी हरकत देख सभी भयभीत हो गए। इस बीच डॉक्टर ने मामले की जानकारी सीएमओ कार्यालय के दूसरे कर्मचारियों को भी दी लेकिन कोई उसे रोकने नहीं आया।
विज्ञापन


उसकी हरकतों से परेशान अस्पताल में मौजूद तीमारदारों ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जानकारी मिलने पर मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के सिपाही पहुुंचे और उसे रोकने लगे तो वह उनसे भी भिड़ गया। यह देख मरीजों के तीमारदारों ने उसे दबोच लिया। उसका हाथ-पैर बांधकर बैठा दिया। सिपाहियों ने बाहर से टेंपो मंगाकर उसे बैठाया और कोतवाली लेकर चले गए। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने राहत की सांस ली। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि नशे में धुत कर्मचारी को अस्पताल से लाया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ से बात करने के लिए कई बार फोन मिलाया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि उसने कुछ देर पहले अंबेडकर चौराहे पर भी हंगामा मचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी रवींद्र सिंह को पकड़ने गए सिपाही भी कुछ देर के लिए लाचार दिखे। वे उसे पकड़कर टेंपो में बैठाने लगे तो वह शासन के एक मंत्री के नाम लेकर रौब सिपाहियों के ऊपर गांठता रहा। हालांकि उसकी बातों को अनसुनी करते हुए सिपाही उसे लेकर कोतवाली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed