फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   electric contract staff died by current

करंट से झुलसे संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत

Mon, 20 Apr 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
electric contract staff died by current
electric contract staff died by current - फोटो : PRATAPGARH
करंट से झुलसे संविदाकर्मी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे घर में कोहराम मचा रहा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने पांच लाख की आर्थिक मदद दी। देल्हूपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात बजरंग बहादुर यादव निवासी महोथरी रानीगंज काम करने के दौरान 14 अप्रैल को करंट से झुलस गया था। उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसके एक हाथ का आपरेशन हुआ। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। यह खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत की खबर मिलने पर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के महामंत्री महेंद्र राय, कार्यवाहक अध्यक्ष जवाहरलाल व हेमंत नंदन ओझा ने विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक से बात की। रविवार को शव लेकर परिजन घर पहुंचे। जिसे देखते ही पत्नी समेत अन्य परिजन रोने बिलखने लगे। संगठन के प्रयास से अधिशासी अभियंता राम आसरे सिंह ने पत्नी विद्या देवी को पांच लाख की आर्थिक मदद दी। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed