फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Elderly man hit by train while crossing crossing, dies

Pratapgarh News: क्रॉसिंग पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Elderly man hit by train while crossing crossing, dies
अंतू रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर क्रॉसिंग बंद होने व लोगों के रोकने के बावजूद रेलवे लाइन पार पर कर रहे बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा कि वह अमेठी से साइकिल लेकर बाबूगंज बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन

अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा लाला का पुरवा निवासी कालूराम शर्मा (70) सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर से साइकिल लेकर बाबूगंज की ओर जा रहे थे। अंतू रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन पर ट्रेन आने की वजह से फाटक बंद था। बुजुर्ग क्रॉसिंग पार करने के दौरान लखनऊ जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर अंतू व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के तीन बच्चे हैं। अंतू थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि मृतक को कान से कम सुनाई देता था। जिसके चलते लोगों के रोकने पर भी वह ध्यान नहीं दे सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed