{"_id":"5d20e6118ebc3e6cef2b0e2d","slug":"education-pratapgarh-news-ald2487251137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेडमिक कैलेंडर जारी, 11 जुुलाई से चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेडमिक कैलेंडर जारी, 11 जुुलाई से चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेडमिक कैलेंडर जारी, 11 जुुलाई से चलेंगी कक्षाएं
प्रतापगढ़। महाविद्यालयों को पीजी में दाखिले की प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूरी करनी होगी। 11 जुलाई से कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी। राज्य विश्वविद्यालय के कुलसचिव शेषनाथ पांडेय ने शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। शैक्षिक कैलेंडर के हिसाब से प्रवेश, परीक्षा और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
कुलसचिव की ओर से जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार स्नातक बैक पेपर परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन 16 जुलाई से शुरु किया जाएगा। अगस्त के दूसरे सप्ताह से परीक्षा कराई जाएगी। विषम सेमेस्टर की परीक्षा 15 नवंबर से शुरु होगी। दीक्षांत समारोह का आयोजन 12 नवंबर को किया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षाएं 15 ज नवरी से होगी। परीक्षा की तैयारी के लिए अवकाश 20 से 28 फ रवरी तक रहेगा। मई में ग्रीष्मावकाश के बाद 15 जून को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एमडीपीजी के प्राचार्य डॉ. अरूण श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय ने एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। 1 1 जुलाई से कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
एनएसएस की चार इकाई आवंटित
प्रतापगढ़ । राज्य विश्वविद्यालय ने पीबीपीजी कालेज में एनएसएस की चार इकाई आवंटित की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉ. भूपाल सिंह को कार्यक्रमाधिकारी बनाया है। वहीं दिनेश, वंदना सिंह और डॉ. शिवप्रताप सिंह को भी इकाईयों का कार्यक्रमाधिकारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रमाधिकारियों ने नए सत्र के प्रशिक्षण के लिए तैयारियां शुरु कर दी है। छात्र-छात्राओं का एनएसएस में प्रवेश भी लिया जा रहा है।