{"_id":"1647637d8569023f48fac843c7004962","slug":"education-news-hindi-news-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने मनवाया अपने ज्ञान का लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने मनवाया अपने ज्ञान का लोहा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल का प्रदर्शन किया। इसमें सोलर से चार्ज होने वाली मोबाइल बैटरी, पानी में बैटरी से चलने वाली बोट के साथ ही दूध, खोवे की जांच करने के रसायन की भी जानकारी दी। इसके अलावा बैंक लॉकर टूटने पर मोबाइल पर फोन आने जैसी तमाम तकनीक देखकर लोग अचंभित रह गए।
कस्बे के मेन चौराहा स्थित सेन्ट जोसेफ स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया।
बच्चों ने सोलर बाटल बल्ब, सिम्पल मिनी रोबोट, इलेक्ट्रिक बेल, इलेक्ट्रो मैग्नेटिक क्रेन, इमरजेंसी मोबाइल चार्जर, अर्थक्वेक अलार्म, बैसकूल ब्रिज, वाटर लेवल कंट्रोलर, लेजर सेक्योरिटी अलार्म, रेन एलार्म, 13/11 को हुए पेरिस अटैक का माडल प्रस्तुत कर लोगों को ध्यान आकृष्ट किया। मुख्य अतिथि डा. बीबी स्वरूप हेल्थ आफिसर, विशिस्ट अतिथि डा. विकास, डा.मोअज्जम, डा.अजीज, सीपी यादव सुशील त्रिपाठी, अशोक मौर्या, कामता यादव, कमलेश यादव आदि ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इस दौरान विज्ञान के 32 मॉडलों का निरीक्षण किया गया। विद्यालय के प्रबंधक मो. एजाज खान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आयुष सिंह, हनी त्रिपाठी, शिवनन्दन, गरिमा, अल्तमस खान, बुशरा बानो, दिव्या पटवा, सैफ खान, विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेद्र त्रिपाठी, उप प्राचार्य हेमन्त मिश्रा, संदीप पांडेय, सिल्पी, पारूल, पूर्णिमा, नगमा, बबिता, प्रीती, हिना, रवि मौर्या, शफरीन बानों, आराधना सिंह आदि मौजूद रहीं।