फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   education news

एमडीपीजी के नाम रहा गोल्ड, सिल्वर मेडल

Thu, 17 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 17 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
education news
एमडीपीजी कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया। नंदिनी नगर महाविद्यालय नवाबगंज गोंडा में संपन्न हुई प्रतियोगिता में एमडीपीजी कॉलेज की एमए भाग दो की छात्रा श्रद्धा सिंह ने सौ और दौ सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


बीए भाग तीन की छात्रा प्रीति सिंह ने चार सौ मीटर की दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग में एमए पूर्वार्द्ध के छात्र नसीर अहमद ने 1.75 मीटर की ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण जीता। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एएन त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में 36 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि छात्र,छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के बदौलत जिले का नाम रोशन किया है। वे बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर ईश नारायण उपाध्याय, डॉ.सीएन पांडेय, अरविंद मोहन ओझा, स्वामीनाथ तिवारी और कोच सूर्यभान सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed