{"_id":"9d1c60d28fe3524a4d7f589bb1da4d31","slug":"education-news-hindi-news-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइम मैनेजमेंट न होने से छूट गए प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइम मैनेजमेंट न होने से छूट गए प्रश्न
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैक पेपर परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट न होने के कारण छात्र-छात्राएं कई प्रश्नों के उत्तर लिखने से चूक गए। साथ ही कई प्रश्नों के उत्तर भी वह सही ढंग से नहीं लिख सके। परीक्षा देने के बाद उनके चेहरे पर मायूसी छा गई। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र-छात्राएं इसकी चर्चा करते रहे।
राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा संचालित जिले के सभी महाविद्यालयों में बुधवार को बैक पेपर परीक्षा हुई। सुबह 9 बजे से शुरू हुई परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं पूरी तैयारी के साथ पहुंच गए। प्रश्नपत्र मिलने के बाद वह खुश थे, लेकिन उत्तर देने का सही समय निर्धारित न करने के कारण वह कई प्रश्न का उत्तर नहीं दे सके। साथ ही देर होने के कारण कुछ उत्तर को कम शब्दों में ही लिख सके। परीक्षा में अतिलघु, लघु व दीर्घ प्रश्न पूछे गए थे। उत्तर देने के लिए विश्वविद्यालय ने शब्द निर्धारित किए थे।
छात्र-छात्राओं ने समय का ध्यान न देकर किसी उत्तर को लिखते समय ज्यादा समय दिया तो किसी में कम। ऐसे में वे कई प्रश्न का उत्तर लिखने से चूक गए। साथ ही कई प्रश्न का उत्तर भी ठीक ढंग से नहीं दे सके। परीक्षा के बाद महाविद्यालय परिसर के बाहर निकलने वाले छात्र-छात्राएं इसी बात को लेकर परेशान थे कि वह उत्तर लिखने में टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखते तो सभी प्रश्न हल हो जाते।