{"_id":"92a65734726d5766db31a9fb94bf8705","slug":"education-news-hindi-news-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल भी नहीं मिलेगा वजीफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल भी नहीं मिलेगा वजीफा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को इस साल भी वजीफा नहीं मिलेगा। समाज कल् याण विभाग से वितरित होने वाले वजीफा के लिए चालू वित्तीय वर्ष में बजट नहीं दिया गया है। इससे बच्चों को इस वर्ष भी छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। जबकि कक्षा नौ से परास्नातक की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को आनलाइन भुगतान किया जाएगा।
जिले के प्राइमरी, मिडिल और मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को चालू शिक्षा सत्र में भी वजीफा नहीं मिलेगा। शासन के इस फैसले से गरीब परिवार के बच्चों को हाथ मलना पड़ रहा है।
दरअसल, कक्षा एक से पांच तक पढ़ने वाले बच्चों को 300 रुपये और कक्षा छह से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को 480 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति के रूप में दिया जाता है। लेकिन बीते दो वर्षों से वजीफा बंद होने से प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे गुरुजी से वजीफा बंद होने की वजह जरूर पूछने लगे हैंँ । हालांकि, शासन ने अभी तक वजीफा बंद करने के संबंध में कोई पत्र तो जारी नहीं किया है, लेकिन बजट आवंटित नहीं होने से असमंजस की स्थिति जरूर बन गई है। इधर, कक्षा नौ से परास्नातक और डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन लेने के बाद शासन ने वजीफा और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि सीधे उनके खातों में भेजने का फैसला किया है।