फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   E-rickshaw driver was beaten up by running on the highway

हाईवे पर ई-रिक्शा चालक को दौड़ाकर पीटा

Wed, 17 Nov 2021 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver was beaten up by running on the highway
एमडीपीजी के समीप माडल शाप के सामने कार सवार लोगों द्वारा युवक की पिटाई के दौरान जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर बुधवार दोपहर ई-रिक्शा के कार में छू जाने के बाद दबंगई दिखाते हुए कार सवार युवकों ने ई-रिक्शा चालक को दौड़ाकर पीटा। वह मदद के लिए गुहार लगाता रहा मगर कोई आगे नहीं आया। दबंगई करते हुए युवकों ने चालक को जबरन कार में बैठा लिया और भंगवा चुंगी की ओर भाग निकले। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी युवक वहां से जा चुके थे। शिकायत न होने पर पुलिस खामोश है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के निर्मल तिराहे के करीब स्थित मॉडल शॉप के बाहर बुधवार दोपहर एक कार खड़ी थी। लोगों के अनुसार खड़ी कार में तीन-चार लोग बैठकर शराब पी रहे थे। इस बीच मीराभवन निवासी एक ई-रिक्शा चालक स्टेशन की ओर जा रहा था। अचानक कार में ई-रिक्शा छूट गया। फिर क्या था कार सवार युवकों ने शराब की बोतल व गिलास बाहर फेंकते हुए चालक को रोक लिया। इसके बाद सरेराह हाईवे पर चालक को दौड़ाकर पीटते रहे।
विज्ञापन

इसके बाद नशे में धुत युवक चालक को जबरन कार में भरकर भंगवा चुंगी की ओर भाग निकले। इस बीच दूसरा व्यक्ति ई-रिक्शा लेकर चला गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची मगर कोई नहीं मिला। नगर कोतवाल ने बताया कि किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। कुछ लोगों ने बताया कि मारपीट के बाद ई-रिक्शा चालक को कार सवार जबरन उठा ले गए। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed