फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dussehra fair youths were turned into cocks for indecency with women

प्रतापगढ़ : दशहरे मेले में महिलाओं से अभद्रता पर युवकों को बना दिया मुर्गा

Thu, 01 Dec 2022 12:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Dec 2022 12:44 AM IST
सार

कस्बे स्थित  मेला मैदान में  दशहरा मेल चल रहा है। मेला ग्राउंड के महिला सेक्टर में तीन युवक महिलाओं से अभद्रता कर रहे थे। युवकों की हरकत से नाराज महिलाओं ने विरोध जताया। शोर शराबा होने पर मामले की जानकारी रामलीला समिति को हुई।

विज्ञापन
Dussehra fair youths were turned into cocks for indecency with women
प्रतापगढ़ में छेड़खानी के आरोप में युवकों को बनाया गया मुर्गा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दशहरे मेले में महिलाओं से अभद्रता करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। महिलाओं की शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें मेला ग्राउंड के पास ही मुर्गा बना दिया। पुलिस की कार्रवाई से मेले में मौजूद शरारती युवक वहां से भागने लगे। पुलिस ने दोबारा इस तरह की हरकत न करने की हिदायत देकर युवकों को छोड़ दिया। 

विज्ञापन



बता दें कि कस्बे स्थित  मेला मैदान में  दशहरा मेल चल रहा है। मेला ग्राउंड के महिला सेक्टर में तीन युवक महिलाओं से अभद्रता कर रहे थे। युवकों की हरकत से नाराज महिलाओं ने विरोध जताया। शोर शराबा होने पर मामले की जानकारी रामलीला समिति को हुई। रामलीला समिति ने उनसे उनका नाम पूछा लेकिन युवकों ने अपना नाम बताने से इनकार करते हुए सभी से लड़ने झगड़ने लगे।
विज्ञापन



इस पर समिति के पदाधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शरारती युवकों को मेला ग्राउंड के पास ही मुर्गा बना दिया। काफी देर तक मुर्गा बना रहने के बाद तीनों अपनी गलती मानने लगे। पुलिस ने दोबारा इस तरह की हरकत न करने की हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed