{"_id":"60bcfcf18ebc3eae725c8b1a","slug":"during-the-farewell-of-the-bride-the-young-man-was-shot-in-the-joyful-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की विदाई के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की विदाई के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली
Sun, 06 Jun 2021 10:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:20 PM IST
सार
- आनन-फानन में दूल्हा पक्ष के लोग लेकर पहुंचे अस्पताल, एसआरएन रेफर
- पुलिस कर रही छानबीन, वीडियो रिकार्डिंग कब्जे में लेकर खोज रही हर्ष फायरिंग करने वालों को
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग
विस्तार
दुल्हन की विदाई के दौरान हर्ष फायरिंग कर रहे लोगों में असलहे की छीनाझपटी के दौरान एक बराती को गोली लग गई। गोली लगने से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए लेकर लोग भागे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेजा। यहां से भी उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग को कब्जे में ले लिया।
जनपद सुल्तानपुर के पूरनपुर शंकरपुर के भानु प्रताप यादव की शादी रामकोला के राजाराम की बेटी प्रीति के साथ तय थी। शनिवार की शाम बरात राजाराम के घर आई थी। जहां धूमधाम से वैवाहिक रस्में पूरी हुईं। रविवार को बारात विदाई की रस्में चल रहीं थी। दुल्हन की विदाई की तैयारी भी पूरी हो चुकी थी। इसी बीच एक युवक असलहे से हर्ष फायरिंग करने लगा। यह देख दूसरे युवक उससे असलहा छीनने लगे। युवकों की छीना झपटी के दौरान फिर फायर हो गया। फायर होने से गोली बारात आए अमित शर्मा (24) निवासी दमड़ी निवासी थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ को लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे।
आनन-फानन में गोली लगने से घायल अमित शर्मा को लेकर दूल्हा पक्ष के लोग सीएचसी पहुंचे। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां भी उसकी हालत में सुधार न होता देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली का निरीक्षण कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र द्विवेदी ने तत्काल पट्टी पुलिस को मौके पर भेजा। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर फायरिंग करने वाले लोग भाग निकले थे। पुलिस ने छानबीन के दौरान वीडियो रिकार्डिंग अपने कब्जे में ले लिया। पट्टी कोतवाल ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।