फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   During the election of Chotar, the young man shot dead

कोटेदार चुनाव के दौरान बवाल, युवक को लगी गोली

Wed, 03 Jul 2019 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
During the election of Chotar, the young man shot dead
मानधाता ब्लाक के पूरे पितई गांव में कोटे के चुनाव में बवाल फायरिंग के बाद मौके पर बैठी पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
कोटेदार के चुनाव के दौरान बवाल, युवक को मारी गोली
विज्ञापन

पितईपुर में पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग और बमबाजी से इलाके में सनसनी
मौके पर भारी फोर्स लेकर पहुंचे एसओ मानधाता, बवाली घर छोड़कर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मानधाता/देल्हूपुर। मानधाता इलाके में बुधवार को कोटेदार के चुनाव के दौरान पुलिस की लापरवाही से जमकर बवाल हुआ। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बमबाजी व फायरिंग होती रही। इस दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। सीएचसी मानधाता में उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मानधाता भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बवाली घर छोड़कर फरार हो गए। बवाल के चलते चुनाव निरस्त कर दिया गया।
विकास खंड मानधाता की ग्रामसभा पितईपुर में पूर्व कोटेदार छोटेलाल यादव का कोटा कई साल पहले निरस्त हो गया था। नए कोटेदार का चयन करने के लिए पूर्व में पूर्ति विभाग व विकास विभाग के साथ ही प्रधान ने मुनादी कराई थी। बुधवार को कोटेदार का चुनाव कराने के लिए पितईपुर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम रखा गया था। चुनाव कराने के लिए विकास व राजस्व विभाग के साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। प्रत्याशी के रूप में उमा पत्नी दीपक केवट व साधना पत्नी विजय मौर्या ने अपना नामांकन किया। चुनाव अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी उमेश कुमार मिश्र, राजेश कुमार मौर्य सहायक विकास अधिकारी, अनिल कुमार ग्राम विकास अधिकारी के देखरेख में मतदान प्रारंभ कराया गया। वोट देने वालों के हस्ताक्षर कराने के बाद लोगों को मतदान के लिए लाइन में लगाया गया। लाइन में लगे लोगों की गिनती कराने का दौर अंतिम पायदान में था। तभी प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

विवाद बढ़ते देख दरोगा रामअधार यादव व सिपाहियों ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि विवाद शांत होने के बजाय बढ़ता चला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उमा पक्ष लोग उग्र होकर बवाल करने लगे। बाहर से आए लोग विद्यालय से कुछ दूरी पर फायरिंग और बमबाजी करने लगे। जिससे भगदड़ मच गई। देखते ही देखते समर्थक भी एक-दूसरे से भिड़ गए। इस बीच ईंट-पत्थर भी चलने लगे। बवाल के दौरान फायरिंग व बमबाजी होती देख चुनाव अधिकारी व पुलिसकर्मी जान बचाकर विद्यालय में छिप गए। करीब आधे घंटे तक रुक-रुककर फायरिंग व बमबाजी होती रही। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग के दौरान सहबान (19) पुत्र रमजान के पेट में गोली लग गई। सूचना मिलने पर मानधाता थानाध्यक्ष भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही बवाली भाग निकले। पुलिस ने बवाल करने वाले लोगों के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। घायल सहबान को उपचार के लिए मानधाता सीएचसली भेजा। बवाल थमने के बाद चुनाव अधिकारी उमेश कुमार मिश्र ने मतदान प्रक्रिया निरस्त कर दी। मानधाता एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज का दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाकर भागे ग्रामीण, गिर पड़ीं महिलाएं
कोटेदार चयन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। फायरिंग व बमबाजी होते देख लोग जान बचाकर भागे। भागने के दौरान महिलाएं गिर पड़ीं। जिन्हें परिवार के लोग संभालकर घर पहुंचाते। अचानक फायरिंग व बमबाजी के चलते कोई कुछ समझ न सका।
पुलिस की नामसमझी से हुआ बवाल
मानधाता के पितईपुर में कोटेदार चयन के दौरान बवाल की आशंका पहले ही जताई जा रही थी। इसके लिए चुनाव अधिकारी ने मानधाता से फोर्स भी मांगी थी। प्रत्याशी ने भी बवाल की आशंका जताते हुए भारी फोर्स तैनात करने की मांग की थी, लेकिन मानधाता थानाध्यक्ष गंभीरता से मामले को नहीं लिया। नतीजा अंतिम दौर में बवाल हो ही गया। बवाल की खबर मिलने के बाद फोर्स पहुंची। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहती तो घटना न होती।
बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर
राजगढ़। बाइक सवार ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। नगर कोतवाली के सरायबहेलिया निवासी सत्य प्रकाश सिंह का सोलह साल का बेटा अंशुल बुधवार की शाम लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पार कर रहा था। इस बीच उसे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान
मानधाता। मानधाता इलाके में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से घर में कोहराम मच गया। मानधाता कोतवाली के धनीपुर बुजहा रूपा देवी (25) पत्नी राजू प्रजापति ने बुुधवार दोपहर घर के भीतर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिवार के लोगों की नजर रूपा के कमरे पर पड़ी। देखा तो भीतर से दरवाजा बंद था। आवाज देने के बाद भी कोई हलचल नहीं हुई। इस पर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर देखा तो लोग दंग रह गए। रूपा ने दुपट्टे के सहारे कमरे के हुक में फांसी लगा ली थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत एसओ मानधाता ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घरवालों से किसी बात को लेकर नाराज होने पर विवाहिता ने यह कदम उठाया है। यदि कोई तहरीर देता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मानधाता ब्लाक के पूरे पितई गांव में कोटे के चुनाव के दौरान फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस।

मानधाता ब्लाक के पूरे पितई गांव में कोटे के चुनाव के दौरान फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed