फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   due to closing of bhupia mau vegetable mandi people were in problem

भुपिया मऊ की सब्जी मंडी बंद होने से रही परेशानी

Mon, 30 Mar 2020 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
due to closing of bhupia mau vegetable mandi  people were in problem
अवैध तरीके से संचालित हो रही भुपियामऊ मंडी को रविवार को एसडीएम के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने बंद करा दिया। इससे महुली मंडी में सब्जी व्यापारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। खरीदारी को लेकर मारीमारी होने लगी। सूचना पर एसडीएम सदर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाकर खरीदारी करने का निर्देश दिया। इससे अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

शहर से सटे भुपियामऊ पुलिस चौकी के समीप अवैध तरीके से सब्जी मंडी का संचालन हो रहा था। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम सदर ने रविवार को पुलिस को इसे बंद कराने का निर्देश दिया। स्थानीय पुलिस सुबह जैसे ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ी तो मंडी को बंद करा दिया। इससे सभी व्यापारी महुली मंडी चल दिए। इससे महुली मंडी में भीड़ बढ़ गई। खरीदारी को लेकर मारामारी होने लगी। अव्यवस्था बढ़ने से महुली मंडी में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम मोहन लाल गुप्ता को दी। वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां पटकी। एसडीएम के निर्देश पर व्यापरियों ने सोशल डिसटेंस बनाकर खरीदारी की। इससे महुली मंडी में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed