फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Drunken son kills father for land

Pratapgarh News: शराबी बेटे ने जमीन के लिए पिता को मार डाला

Sat, 23 Sep 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 23 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Drunken son kills father for land
अंतू थाने के शुकुलपुर में वृद्ध की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद
अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव की घटना, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बैनामा न करने पर पिता से अक्सर किया करता था झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
गड़वारा (प्रतापगढ़)। अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर में जमीन का बैनामा न करने पर नशे में धुत बेटे ने लाठी-डंडे से पीटकर पिता की हत्या कर दी। मृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृतक की बहू की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शुकुलपुर निवासी जगदंबा प्रसाद शुक्ला (70) के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा संतोष व छोटा अरुण कामकाज के सिलसिले में गाजियाबाद में रहते हैं। मझला बेटा विनोद कुमार घर पर ही रहकर कभी-कभार चार पहिया गाड़ी चलाता था। वह शराब का आदी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा। बड़े बेटे संतोष के परिवार के साथ रहने वाले पिता जगदंबा को जबरन अपने घर ले आया। यहां उनसे जमीन को लेकर झगड़ा किया फिर लाठी-डंडे से पीटने के बाद कुल्हाड़़ी से वार किया। पिता को मरा समझकर मकान की छत पर चढ़ गया और सीढ़ी भी ऊपर खींच ली। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े तो सभी को गाली देते हुए धमकाने लगा। जबकि घायल जगदंबा तड़पते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर अंतू पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर पड़ोसियों की मदद से बुजुर्ग को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की बहू बड़े बेटे संतोष की पत्नी राधा देवी की तहरीर पर पुलिस ने विनोद कुमार के खिलाफ का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि जमीन का बैनामा न करने की वजह से बेटे ने वारदात को अंजाम दिया।
भाई के हाथों पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद दोनों भाइयों के होश उड़ गए। प्रयागराज में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंचा लेकिन बेटों के न पहुंचने के कारण रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इनसेट
कीमती जमीन का किया है सौदा, कचहरी से लौटे गए थे मृतक
मृतक जगदंबा प्रसाद शुक्ल के पास काफी जमीन है। तीनों बेटे अलग-अलग रहते हैं। उन्हें खेती करने के लिए जमीन बराबर बांट दी थी। गांव में आवारगी करने वाले विनोद ने सड़क किनारे कीमती जमीन का कुछ लोगों से सौदा कर लिया था। रुपये देेने के बाद वे विनोद पर जमीन का बैनामा करने का दबाव बना रहे थे। विनोद कुछ दिनों पहले झांसा देकर अपने पिता को कचहरी भी लाया था लेकिन वह जमीन का बैनामा करने की बात सुन वापस चल दिए। कुछ दिनों तक वह रिश्तेदारी में रहे। हाल ही में वह अपने घर लौटे थे।

इनसेट
सप्ताह भर पहले पत्नी व बच्चे घर छोड़कर चले गए
हत्यारोपी विनोद की पत्नी आर्थिक तंगी व विनोद की हरकतों से परेशान होकर सप्ताह भर पहले घर से चली गई। ग्रामीणों के अनुसार शराब पीकर घर आने के बाद वह पत्नी निशा को मारता-पीटता था। उसकी हरकतों से मासूम बेटे राज व प्रीतम भी भयभीत रहते थे।

अंतू थाने के शुकुलपुर में वृद्ध की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद

अंतू थाने के शुकुलपुर में वृद्ध की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed