{"_id":"620a9b9503ee7f5b001722ba","slug":"driver-dies-after-tractor-overturns-two-injured-pratapgarh-news-ald327020427","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
Driver dies after tractor overturns, two injured
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मकूनपुर में सोमवार की रात अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक दारुण उर्फ अरुण (20) की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मकूनपुर बाजार में प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर सोमवार की रात एक ट्रैक्टर पीछे पुआल काटने वाली मशीन लगाकर जा रहा था।
बाजार स्थित बीओबी बैंक के सामने पहुंचने पर सामने से आ रहे दूसरे वाहन से बचने के लिए चालक ने ब्रेक लगा दी। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े और राहगीरों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।
ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक दारुण उर्फ अरुन निवासी ग्राम द्विजई का पुरवा, सुखपालनगर, नगर कोतवाली की मौत हो चुकी थी। ट्रैक्टर पर बैठे अंकित (22) समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को पुलिसकर्मी एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।