{"_id":"689a36d526f31c2fb70a2f41","slug":"driver-charging-the-battery-of-e-rickshaw-died-due-to-electric-shock-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-145497-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहे चालक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहे चालक की करंट से मौत
विज्ञापन
ई-रिक्शे की बैटरी चार्ज करते समय सोमवार की सुबह करंट की चपेट में आने से चालक राम नरेश की मौत हो गई। यह देख परिजन रोते बिलखते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
कुंडा कोतवाली के रैयापुर गठेड़ा का पुरवा निवासी 45 वर्षीय राम नरेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। सोमवार की सुबह घर से ई-रिक्शा लेकर निकला। कुछ दूर पर बैटरी डिस्चार्ज हो गई। वह बैटरी चार्ज करने के लिए प्लग बाेर्ड में लगाने लगा, तभी अचानक करंट की चपेट में आने वह चीखकर गिर पड़ा।
आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और उसे बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुंदरा देवी, बेटा करन पटेल, राज पटेल रोते बिलखते रहे। सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।