{"_id":"c415e77692f97a20d57c58ad944b3086","slug":"doctor-in-the-house-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के घर में डकैती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक के घर में डकैती
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 31 Oct 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
उदयपुर। चोरी की लगातार हो रहीं घटनाओं के बाद अब इलाके में डकैती भी शुरू हो गई है। गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज बाजार में चिकित्सक ओमप्रकाश श्रीवास्तव के मकान में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने डाका डालाकर जमकर लूटपाट की। उन्होंने चिकित्सक दंपति को तमंचे के बल पर बंधक बना रखा था। बदमाश चिकित्सक के घर से बीस हजार रुपये नकदी व करीब पांच लाख के जेवरात ले गए। सुबह होने पर चिकित्सक दंपति दहाड़ मारकर रोने लगे। इस पर आसपास के व्यापारी व ग्रामीण जुट गए। पुलिस घटना के कई घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। दोपहर बाद बाजार में व्यापारियों के बढ़ते आक्रोश को देखकर लोगों ने एसपी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भी घटना की लीपापोती में जुटे एसओ उदयपुर संतोष दुबे ने मौके पर आने की जहमत नहीं उठाई।
रेहुआ लालगंज बाजार निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव की बाजार में ही क्लीनिक है। गुरुवार की रात वह पत्नी के साथ सो रहे थे। देर रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। बदमाश पीछे से छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते घर में उतर गए। उन्होंने कमरे के अंदर रहे दंपति को तमंचा दिखाकर अंदर ही बंद कर दिया। बाहर से दरवाजे में ताला लगा दिया।
इसके बाद जमकर लूटपाट की। चिकित्सक के मुताबिक बीस हजार नगदी के साथ करीब पांच के जेवर लूटकर बदमाश फरार हो गए। सुबह दंपति के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा खोला। ग्रामीणों के मुताबिक, दपंति ने पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस केवल डग्गामार वाहनों से वसूली एवं आम लोगों को परेशान करने में ही व्यस्त है। इलाके में अब तक एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनांए हो चुकी हैं और पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर सकी है।