फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   do yoga regularly to stay healthy

स्वस्थ रहने के लिए नियमित करें योग

Mon, 22 Jun 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
do yoga regularly to stay healthy
विश्व योग दिवस पर अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत रविवार को शहर के मानव तन मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति के सह राज्यप्रभारी दुर्गेश योगी ने किया। योग प्रशिक्षका आकांक्षा सिंह व ज्योति मिश्रा ने सुबह सात से योगाभ्यास कराया। कपालभाती, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम सहित कई अभ्यास कराए। इस दौरान लोगों को इनके महत्व के बारे में भी बताया गया। करीब एक घंटे तक योग शिविर का कार्यक्रम चला। इस दौरान कई आसन भी कराए गए। शिविर को संबोधित करते हुए सह राज्यप्रभारी दुर्गेश योगी ने कहा कि योग संजीवनी से कम नहीं है। नियमित योग करने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य को कभी रोग प्रभावित नहीं कर पाता। हम सभी को नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छठवें विश्व योग दिवस पर हम सभी को जीवन में नियमित योग का संकल्प लेना चाहिए। संरक्षक डा. आरके सिंह ने कहा कि कोरोना काल में योगाभ्यास बहुत ही महत्वपूर्ण है। सभी को योग करें। इसे जीवन का अंग बनाएं। तभी इस वैश्विक महामारी से जीता जा सकता है। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी प्रवीण, पतंजलि योग के जिला प्रभारी गोविंद, विवेक, विकास पांडेय, योग शिक्षक इंद्रभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रानीगंज में भी लोगों ने किया योग
योग दिवस पर रानीगंज नगर पंचायत में घर- घर लोगों ने योगाभ्यास किया। नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुप्ता ने परिवारीजनों के साथ योगाभ्यास किया। रामजानकी धाम के कार्यकर्ता सूरज त्रिपाठी, रानीगंज बाजार के किशोर कुमार जायसवाल, ललित गुप्ता ने परिवारीजनों के साथ योगकर लोगों को भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed