फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM-SP raid in jail

जेल में डीएम-एसपी ने की छापेमारी

Wed, 03 Jul 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
DM-SP raid in jail
जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी - फोटो : PRATAPGARH
जेल में डीएम-एसपी ने की छापेमारी
विज्ञापन

आठ थानों की फोर्स के साथ जेल की बैरकों की हुई सघन तलाशी
देर रात तक चलती रही कार्रवाई, जेल में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला कारागार में मंगलवार की रात करीब सवा नौ बजे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भारी फोर्स के साथ छापा मारा। जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात तक जेल में निरुद्घ बंदियों की बैरकों की तलाशी होती रही।

जिला कारागार से अक्सर बंदियों द्वारा मोबाइल पर बातचीत का मामला सामने आता रहा है। कई बार निरीक्षण के दौरान मोबाइल समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद हो चुकी है। मंगलवार की रात सवा नौ बजे जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही और पुलिस अधीक्षक एस आनंद , एसडीएम सदर, एएसपी पूर्वी, पश्चिमी, सीओ सिटी, नगर कोतवाली के अलावा कोहड़ौर, अंतू, कंधई, रानीगंज, मानधाता थाने की फोर्स के साथ जेल में धावा बोला। अचानक अधिकारियों के निरीक्षण से कारागार में हड़कंप मच गया। सबसे पहले बैरक नंबर दस व सात में निरुद्घ बंदियों की तलाश शुरू हुई। रात में बैरकों की जांच से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जेल प्रशासन अचानक हुई छापेमारी से सहमे रहे। बैरकों की सघन चेकिंग पुलिसकर्मी करते रहे। शातिर बंदियों के कपड़ों, बैग, बिस्तर की छानबीन गहनता के साथ हुई। खबर भेजे जाने तक जेल में अधिकारियों की टीम जांच पड़ताल करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed