{"_id":"6574b2851e985ea70d045869","slug":"dm-reprimanded-for-not-sending-the-installment-of-pm-awas-yojana-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-8750-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पीएम आवास योजना की किश्त न भेजने पर डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पीएम आवास योजना की किश्त न भेजने पर डीएम ने लगाई फटकार
Sun, 10 Dec 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास योजना की किश्त न भेजने पर डीएम ने लगाई फटकार
- विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा, अनुपस्थित रहने पर बीडीओ पट्टी से मांगा स्पष्टीकरण
प्रतापगढ़। डीएम संजीव रंजन ने विकास भवन सभागार में शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त लाभार्थियों के खाते में नहीं पहुंचने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि अगले माह तक लाभार्थियों को किस्त का भुगतान नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अनुपस्थित रहने पर बीडीओ पट्टी से स्पष्टीकरण मांगा है। ग्राम पंचायतों की जांच कर रहे अधिकारियों को स्थल पर जाकर कार्यों की जांच कर रिपोर्ट समय से देने का निर्देश दिया। गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि गोआश्रय स्थलों में जो भी गोवंश मृत पाए जाए, उन्हें नियमानुसार दफनाया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सेतु निर्माण कार्य पूरा करके आवागमन शुरू करने की बात कही। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा में प्रगति ठीक नहीं मिलने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि डीआईओएस और बीएसए से समन्वय स्थापित कर कन्या सुमंगला योजना से छात्राओं को लाभान्वित कराया जाए। डीएम ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के तहत कराए गए रेट्रोफिटिंग के कार्यों की जांच कराई जाए। संवाद