{"_id":"5ebd8b7b8ebc3e902828a4df","slug":"dm-rebuffs-dso-eo-for-not-providing-food-as-per-standard-pratapgarh-news-ald2758160121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के अनुरूप खाना नहीं देने पर डीएम ने डीएसओ, ईओ को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के अनुरूप खाना नहीं देने पर डीएम ने डीएसओ, ईओ को फटकारा
विज्ञापन
DM rebuffs DSO, EO for not providing food as per standard
- फोटो : PRATAPGARH
प्रवासी मजदूरों को मानक के अनुरूप भोजन नहीं देने पर डीएम डा. रुपेश कुमार ने गुरुवार को जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार और नगरपालिका परिषद के ईओ मुदित सिंह को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने चेताया है कि लंच पैकेट में मजदूरों को अगर भरपेट भोजन नहीं मिला तो वह किसी को नहीं बख्शेंगे। डीएम ने रेलवे स्टेशन पर लंच पैकेट चेक किया था, जिसमें मानक के अनुरूप खाना नहीं था।
गुुरुवार को डीएम ने टीम इलेवन के साथ बैठक की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण प्रतीत होते हैं, तो उसे तुरंत मेडिकल क्वारंटाइन सेंटर भेजा जाए। प्रवासी मजदूरों के लिए खाना बनाने वाले रसोइयों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने और ग्लव्स का प्रयोग करने को कहा है।
उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले मजदूरों को पर्याप्त भोजन दिया जाए। डीएसओ और ईओ की क्लास लगाई और मानक के अनुरूप भोजन देने को कहा।
डीएम ने चेताया कि इस बार के निरीक्षण में अगर गड़बड़ी मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम शत्रोहन वैश्य, एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता, विजय कुमार शुक्ल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
नोडल अफसर ने कटरामेदनीगंज रसोई का किया निरीक्षण
जिले के नोडल अफसर और विशेष सचिव श्याम सुंदर शर्मा ने गुरुवार को कटरामेदनीगंज स्थित कम्युनिटी किचेन सेंटर का निरीक्षण किया। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता और तहसीलदार मनीष कुमार के साथ औचक निरीक्षण करने पहुंचे नोडल अफसर ईओ अंजू यादव से जानकारी ली।
रसोई में साफ-सफाई करने और बाहर से आने वाले लोगों को 21 दिन होम क्वारंटाइन करने को कहा है। इस मौके पर सिराजुक हक, हीरालाल यादव,अख्तर अली अंसारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।