{"_id":"623e084e7ea34d49f71d6c2c","slug":"divyang-dies-in-cattle-attack-uproar-among-family-members-pratapgarh-news-ald329538050","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी के हमले में दिव्यांग की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी के हमले में दिव्यांग की मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
मृतक जीतलाल। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में मवेशियों को भगाने गए दिव्यांग पर एक मवेशी ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उदयपुर थाना क्षेत्र के मंगापुर निवासी दिव्यांग जीतलाल वर्मा (42) शुक्रवार को घर के समीप खेत में फसल चर रहे मवेशियों को भगाने गया था।
इस दौरान एक मवेशी ने उस पर हमला बोल दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर खेत में गिर गया। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मवेशियों को खदेड़ने के बाद परिजनों की मदद से मरणासन्न दिव्यांग को सांगीपुर सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिव्यांग की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना ने नाराज ग्रामीणों ने मवेशियों को गोशाला में भेजने की मांग की है।