{"_id":"66e34c6319aa67921a02ed76","slug":"diphtheria-patient-found-in-the-district-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-124470-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जिले में मिला डिप्थीरिया का मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जिले में मिला डिप्थीरिया का मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Fri, 13 Sep 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
रानीगंज के पुराने जामताली में डिप्थीरिया का मरीज मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने सभी अस्पतालों में गले में दर्द, खांसी और सांस लेने में दिक्कत की समस्या से जुड़े मरीजों की जांच का आदेश दिया है। रानीगंज सीएचसी की टीम क्षेत्र में भ्रमण कर जांच के साथ दवा वितरण कर रही है।
शिवगढ़ ब्लाॅक के पुराने जामताली निवासी विवेक सिंह का पांच माह के बेटे दिव्यांश को सप्ताह भर से बुखार आ रहा है। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार को दिखाया तो उन्होंने डिप्थीरिया का लक्षण बताते हुए डब्लूएचओ टीम को सूचना दी। बच्चे की हालत नाजुक देखकर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
सूचना पर रानीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश सिंह ने बुधवार को टीम भेजकर दवा वितरण कराया। बुखार पीड़ित बच्चों की जांच कराई। बृहस्पतिवार को जामताली में सर्वे कराया गया। 50 बच्चों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी एएन राय ने बताया कि संबंधित एएनएम और आशा कार्यकर्ता से प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन
डिप्थीरिया से बचाव के लिए वैक्सीनेशन होता है। जन्म के बाद से लेकर 15 वर्ष तक की उम्र तक होने वाले टीकाकरण के दौरान किसी टीका से वंचित होने की स्थिति में किशोरावस्था में डिप्थीरिया के 1000 में एक या दो मामले होते हैं। जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन व दवा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के साथ सीएचसी और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों की जांच करने को कहा गया है। अगर किसी मरीज के गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत की शिकायत है तो जांच के लिए नमूने लेने के निर्देश दिए गए हैं।