{"_id":"5b05b3cc4f1c1b5a798b5f38","slug":"digging-of-351-ponds-together-in-17-blocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 ब्लाकों में 351 तालाबों की एक साथ शुरू हुई खुदाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 ब्लाकों में 351 तालाबों की एक साथ शुरू हुई खुदाई
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 24 May 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिले का जलस्तर सुधारने के लिए 17 विकास खंडों में एक साथ 351 तालाबों की खुदाई का कार्य बुधवार को प्रारंभ हो गया। सदर विकास खंड के सरायदली गांव पहुंचे डीएम शंभु कुमार और सीडीओ राजकमल यादव ने भूमि पूजन कर खुदाई का शुभारंभ किया। हालांकि अधिकांश प्रधानों ने पुराने तालाबों को नया दिखा करने की तैयारी करने में लगे हुए हैं।
भीषण गर्मी से गिरते जलस्तर को सुधारने के लिए डीएम और सीडीओ ने सकारात्मक कदम उठाते हुए जिले में एक साथ 351 ग्राम पंचायतों में बुधवार को एक साथ तालाब खुदाई का अभियान प्रारंभ हुआ। जिले में ऐसा पहली बार देखने को मिला। जब 351 तालाबों की खुदाई एक साथ प्रारंभ हुई।
खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से सीडीओ के पास जो रिपोर्ट आई है, उसमें चिह्नित तालाबों की खुदाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। हालांकि जिले के अधिकांश ग्राम पंचायतों में पुराने तालाबों की खुदाई करके खेल करने की तैयारी की जा रही है। डीएम शंभु कुमार और सीडीओ राजकमल यादव ने सरायदली गांव पहुंचकर भूमिपूजन किया और फावड़ा लेकर तालाब की खुदाई का शुभारंभ किया। डीएम ने खुदाई के बाद तालाबों के चारों तरफ फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाने को कहा है।
विज्ञापन
सीडीओ ने तालाबों की खुदाई एवं जीर्णोद्धार होने पर तालाबों में जल भराव होने से जल संरक्षित रहेगा और पशु पक्षियों के पीने के पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी। इस अवसर पर डीसी मनरेगा ओपी यादव, दिनेश यादव, ग्राम प्रधान सावित्री देवी देवी मौजूद रहीं। इधर डीएम ने जिले भर में तालाबों की खुदाई के लिए नोडल अधिकारी नामित कर रखे थे, जो गांव-गांव भ्रमण खुदाई की जानकारी करते रहे।