फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Diarrhea spreads in Katka market, 20 people fall ill

Pratapgarh News: कटका बाजार में फैला डायरिया, 20 लोग बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea spreads in Katka market, 20 people fall ill
ब्लॉक के कटका बाजार में डायरिया फैलने से 20 से ज्यादा लोग उल्टी दस्त से परेशान हैं। कुछ सरकारी तो कई लोग प्राइवेट अस्पताल से इलाज करा रहे हैं। सूचना मिलने पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवाचंद्रिका के चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंचकर सभी का निशुल्क इलाज किया।
विज्ञापन

दवा का छिड़काव कराने के साथ डायरिया के गिरफ्त में आए मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों को दवा वितरण किया। डॉक्टरों के मुताबिक अब गांव की हालत सामान्य है। उक्त गांव में चारों तरफ फैली गंदगी के कारण संक्रामक रोग (डायरिया) फैलने की आशंका है। पिछले दो तीन दिन से लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

कटका बाजार निवासी राहुल शर्मा को बुधवार रात उल्टी दस्त की शिकायत हुई। बृहस्पतिवार को उन्होंने प्राइवेट चिकित्सक से अपना इलाज कराया। दो दिन बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, लेकिन अचानक शनिवार दोपहर पवन कुमार (55), उनकी बेटी कृति (30), खुशी (18), नेहा (12) और उनके पुत्र अभिषेक (16) को भी उल्टी दस्त होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में घर बनवा कर रहने वाले सेठी कुमार (54), महेश कुमार (40), निष्ठा (8), शुभ (6) डायरिया के गिरफ्त में आ गए। शनिवार को पवन कुमार (36), अनुज (16), सुनीता (32), मुकेश (28), रोहित (24), अशोक कुमार (50), मंजू देवी (45), आस्था (12), गीता देवी (25), मीरा (42) तथा लक्ष्य, लाडो को भी उल्टी दस्त की शिकायत हो गई। इससे सब लोग परेशान हो गए। कुछ सरकारी तो कुछ लोग प्राइवेट अस्पताल में जाकर इलाज कराने लगे।
संडवाचंद्रिका सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार दुबे ने कहा कि सभी लोग स्वस्थ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कटका बाजार में दवा का छिड़काव कराने के साथ ही पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजवा दिया गया है। उल्टी दस्त से पीड़ित मरीज एवं उनके घर के अन्य लोगों को भी दवा दी गई है।

हैंडपंप के पास जलभराव
बारिश के बाद नालियां बजबजा रहीं हैं। हैंडपंप के पास भी जलभराव है। माना जा रहा है कि हैंडपंप का पानी पीने से लोग बीमार हो रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि बाजार के पांच हैंडपंपों से पानी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जबतक रिपोर्ट नहीं आती है तब तक यह बता पाना मुश्किल है कि किन कारणों से लोग डायरिया की गिरफ्त में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed