फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Devotees performed Jalabhishek, the dham resonated with the cheers of har har bam bam

श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, हर-हर बम-बम के जयकारों से गूंज उठे धाम

Mon, 02 Aug 2021 01:26 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 02 Aug 2021 01:26 AM IST
सार

रविवार को जिलेभर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मत्था टेका। हर-हर, बम-बम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा।

विज्ञापन
Devotees performed Jalabhishek, the dham resonated with the cheers of har har bam bam
सावन माह के दुसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवर लेकर जाते कांवड़िये। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

रविवार को जिलेभर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मत्था टेका। हर-हर, बम-बम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। शिवालय बाबा बेलखरनाथधाम में भोर में भगवान शिव की महाआरती हुई।
विज्ञापन


इसके बाद जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ। भोर में भीड़ कम थी। एक-एक कर लोग जलाभिषेक के लिए आ रहे थे। मंदिर प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की हिदायत दी जा रही थी। सुबह नौ बजे के बाद स्थानीय लोगों का आना शुरू हुआ। इससे कतार लग गई। भक्तों ने जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन


हर-हर, बम-बम का जयकारा दिनभर शिवालयों में गूंजता रहा। कुंडा क्षेत्र स्थित बाबा हौदेश्वरनाथधाम में भी गंगा स्नान करने के बाद हर-हर, बम-बम का जयकारा लगाते हुए भक्तों ने जलाभिषेक किया। कटरागुलाब सिंह स्थित बाबा भयहरणनाथधाम में जलाभिषेक के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ेगा रेला

सावन मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर जिलेभर के पौराणिक शिवालयों एवं मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार देर शाम तक तैयारियों में लोग जुटे रहे।


सावन महीने के प्रत्येक सोमवार को पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर भक्तों का रेला उमड़ता है। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर बाबा बेलखरनाथ धाम, कटरागुलाब गुलाब सिंह स्थित भयहरणनाथ धाम, लालगंज तहसील क्षेत्र स्थित बाबा घुइसरनाथधाम, कुंडा क्षेत्र स्थित हौदश्वरनाथधाम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed