{"_id":"62eae1d919bf9d63371edb2d","slug":"development-work-will-start-in-the-newly-created-four-nagar-panchayats-from-this-month-pratapgarh-news-ald338635217","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवसृजित चार नगर पंचायतों में इसी महीने से शुरू हो जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवसृजित चार नगर पंचायतों में इसी महीने से शुरू हो जाएंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जिले में नवसृजित गड़वारा, कटरागुलाब सिंह, डेरवा और हीरागंज नगर पंचायत में इसी महीने से विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत मूलभूत सुविधाओं के लिए क्षेत्रफल व आबादी के अनुरूप बजट की स्वीकृति मिल गई है।
सदर विधानसभा क्षेत्र के गड़वारा, विश्वनाथगंज विधानसभा के कटरागुलाब सिंह, बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के हीरागंज को 19 जुलाई व डेरवा बाजार को 2 अगस्त को नगर पंचायत बनाने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इसके अलावा लालगंज व मानिकपुर नगर पंचायत का सीमा विस्तार भी हुआ था।
नवसृजित नगर पंचायतों को आबादी व क्षेत्रफल के हिसाब से इसी महीने 80 लाख से एक करोड़ दस लाख रुपये तक की धनराशि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से मिलने की उम्मीद है। इस धनराशि से इन नगर पंचायतों में सड़क, पानी और प्रकाश की व्यवस्था कराई जाएगी। जिम्मेदार अधिकारी गाइडलाइन से इतर कोई काम नहीं करा सकेंगे। नगर निकायों के नोडल अधिकारी ईओ मुदित सिंह ने बताया कि इसी महीने नई पंचायतों को बजट मिल जाएगा। इसके बाद तेजी से काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर पालिका व पांच पुरानी नगर पंचायतों को भी मिलेगा लाभ
वर्ष 2017 के बाद नगर पालिका परिषद बेल्हा, लालगंज नगर पंचायत, कटरामेदनीगंज, अंतू, रानीगंज नगर पंचायत, मानिकपुर का विस्तार हुआ है। जिससे यहां का क्षेत्रफल व आबादी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पालिका समेत पांच नगर पंचायतों को भी विकास कार्य के लिए बजट मिलेगा।
अगले वित्तीय वर्ष से मिलेगा राज्यवित्त का बजट
जिले की चार नई नगर पंचायतों को अगले वित्तीय वर्ष से राज्यवित्त का बजट आंवटित किया जाएगा। गड़वारा, कटरागुलाब सिंह, हीरागंज व डेरवा नगर पंचायत में आबादी व क्षेत्रफल के हिसाब से 25 से लेकर 35 लाख रुपये तक का बजट जारी होगा। इसके अलावा शासन से सभी को केंद्रीय वित्त का बजट भी मिलेगा।