{"_id":"61c758056ff51d643d6ddab1","slug":"development-of-the-area-will-be-done-with-public-cooperation-pramod-pratapgarh-news-ald323501828","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसहयोग से कराया जाएगा क्षेत्र का विकास : प्रमोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसहयोग से कराया जाएगा क्षेत्र का विकास : प्रमोद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसहयोग से कराया जाएगा क्षेत्र का विकास : प्रमोद
सीडब्ल्यूसी मेंबर ने कटरिया व बड़हुंआ में पेयजल परियोजनाओं का किया शिलान्यास
उदयपुर। सांगीपुर के कटरिया व बड़हुंआ में शनिवार को केंद्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कटरिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रमोद ने कहा कि रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा के प्रयास से संचालित विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर क्षेत्र का बहुमुखी विकास कराया जाएगा। जनता के सहयोग से कराए जा रहे विकास के बल पर ही क्षेत्र के लोग आत्मनिर्भर बनकर अपनी जीविका चला सकेंगे।
प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार की विकास विरोधी सोच के चलते इलाके में रेल लाइन व मंगापुर ब्लॉक का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले उस्मानपुर में अड़तालीस लाख की लागत से बनने वाले सड़क का प्रमोद ने भूमि पूजन किया। जनसभा में प्रधान सुषमा देवी व संजीव पांडेय ने प्रमोद तिवारी को विकास का मॉडल चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू व संचालन स्वामीनाथ गुप्ता ने किया। संयोजन प्रधान पवन साहू व राधेश्याम सरोज ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रिंकू सिंह परिहार, पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव, छोटेलाल सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, महंगू सरोज, मेवालाल गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, अवधेश सिंह, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, डॉ. अमिताभ शुक्ल, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, रामकृपाल सरोज, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, प्रभात ओझा, गुड्डू सिंह, पवन शुक्ल, अशोकधर द्विवेदी, लल्लन सिंह, अंशुमान तिवारी, ओम पांडेय आदि मौजूद रहे।