फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Development Authority to be formed in Pratapgarh, 68 revenue villages included

प्रतापगढ़ में विकास प्राधिकरण के गठन का रास्ता साफ

Mon, 27 Sep 2021 11:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Development Authority to be formed in Pratapgarh, 68 revenue villages included
शहर का दायरा बढ़ने व नगर पालिका और दो नगर पंचायतों के किनारे से बाईपास गुजरने के बाद अब नए सिरे से विकास प्राधिकरण के गठन की कवायद तेज हो गई है। शहर के आसपास के 68 राजस्व गांव भी प्राधिकरण का हिस्सा होंगे। इसके लिए विनियमित क्षेत्र ने प्रस्ताव तैयार किया है। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद पत्रावली शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद अब फिर से प्रतापगढ़ में विकास प्राधिकरण के गठन की कवायद तेज हो चली है। ए श्रेणी की बेल्हा नगर पालिका परिषद, सिटी व कटरामेदनीगंज नगर पंचायत क्षेत्र को विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया है। नगर पालिका व दोनों नगर पंचायतों से सटे छोटे और बड़े 68 राजस्व गांवों को भी विस्तार में लिया जा सकता है। प्रशासन ने जिले के इतिहास, पिछड़ापन व भविष्य में विकास की बेहतर संभावनाओं को देखते हुए प्राधिकरण के गठन को बेहद जरूरी बताया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण का प्रस्तावित क्षेत्र लखनऊ-वाराणसी व प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग से सटा होना भी दर्शाया गया है। खास बात यह है कि नगर पालिका परिषद से चार किमी की दूरी पर नगर पंचायत सिटी व कटरामेदनीगंज हैं। नगर पालिका और इन दोनों नगर पंचायतों से बाईपास भी गुजर रहा है। नगर पालिका व दोनों नगर पंचायतों से होकर राजमार्ग भी गुजरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस वजह से विकास प्राधिकरण के गठन की जरूरतों को देखते ह़ुए शासन ने रिपोर्ट तलब की थी। इसके लिए विनियमित क्षेत्र ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे 29 सितंबर को जिलाधिकारी के साथ होने वाली बैठक में रखा जाएगा। डीएम की संस्तुति मिलने के बाद पत्रावली शासन को भेज दी जाएगी।

विकास प्राधिकरण में शामिल हो सकते हैं ये गांव
विकास प्राधिकरण में सदर तहसील के टेकार, लोहंगपुर, पूरेवंशी, घोराहा, पूरेबहोरिया, सेतापुर, कोलपुर, रामगढ़ी, सरायवीरभद्र, चौखड़ पूरेअंती, पूरेमाधव सिंह, कादीपुर, खजुरनी, पूरे मोहन, महुआर, किशुनदासपुर, गड़ई चकदेइया, सरायकल्यान देव, ईसीपुर, मझिलहा, पूरेसुखई, भुवालपुर डोमीपुर, विक्रमपुर, भदोही, जलालपुर, बबुरहा, राजगढ़, नौबस्ता, परमनाथपुर, पतुलकी, बरिया समुद्र, भानापुर, आदमपुर, जगदीशपुर, कुटिलिया समेत 58 गांव शामिल हैं। वहीं पट्टी तहसील के पूरे कोलाहल, सूर्यगढ़ जगन्नाथ, संग्रामपुर, कमास, नरहरपुर, पूरेचिरंजीव, परमेश्वर पट्टी, पूरेदयाल, पूरेकुमार, बैजलपुर को प्राधिकर में शामिल करने की संस्तुति की गई है।
विकास प्राधिकरण के लिए मानक पूरा कर प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही जिलाधिकारी की समीक्षा के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
मोहनलाल गुप्ता, एसडीएम सदर/प्रभारी अधिकारी, विनियमित क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed