फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   demand 25 crore goted ten crore

मांगे थे 25, मिले सिर्फ दस करोड़

Sun, 27 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sun, 27 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
demand 25 crore goted ten crore
रुपए

विज्ञापन
रेलकर्मियों को दस हजार एडवांस देने की कवायद महज झुनझुना साबित हुई। दस हजार देने के बजाए रेलवे ने कर्मचारियों के पगार से उल्टा दस हजार एडवांस की कटौती कर दी है। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। उनके गुस्से को शांत करने के लिये फिलहाल रेलवे ने बैंक से 25 करोड़ की मांग की है। पता चला है कि बैंक ने केवल दस करोड़ देने का वादा किया है। भला इतने कम पैसे से क्या होगा। किस-किस को दिया जायेगा। यह सोचकर प्रतापगढ़ के रेल कर्मचारी हैरान हैं। उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है।


नार्दर्न रेलवे में लखनऊ डिवीजन के कर्मचारियों की हालत खराब है। वेतन से दस हजार की कटौती किये जाने से लोग बौखला गये हैं। प्रतापगढ़ में करीब एक हजार रेलकर्मचारी हैं। एडवांस मिलने को कौन कहे उनके ही वेतन से दस हजार की कटौती कर दी गई है। शुक्रवार को जब इसकी जानकारी कर्मचारियों को हुई है तब से हल्ला मचा हुआ है। इसी बीच पता चला कि लखनऊ में बैंक ने रेल प्रशासन की मांग पर 25 में से केवल दस करोड़ रुपये ही देने की हामी भरी है। कैशियर कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि जो दस करोड़ मिलने वाले हैं वे पुराने सड़े-गले ओर कटे-फटे नोट हैं। पता चला है कि इस रकम को रेलवे उन स्टेशनों के कर्मचारियों को पहले देगा जहां पर डी ग्रुप के कर्मचारी अधिक हैं। कर्मचारियों के नेता यूआरएमयू के मंडल मंत्री रविभूषण सिन्हा ने बताया कि रेलकर्मचारियों के वेतन से काटे गये दस हजार रुपये देने की बात चल रही है। अफसरों का कहना है कि 25 करोड़ मांगा गया था। मगर केवल दस करोड़ मिलने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed