{"_id":"5a0b2d104f1c1b156b8b5d90","slug":"debt-relief-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी से वंचित किसानों को मिलेगा एक और मौका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जमाफी से वंचित किसानों को मिलेगा एक और मौका
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्जमाफी की सूची में जिन किसानों का नाम नही हैं, उनके के लिए राहत भरी खबर है। योगी सरकार ने मानक पूरा करने वाले किसानों का कर्ज माफ करने का एक मौका और देने का फैसला किया है।बैंकों की चूक के चलते जिन किसानों का डाटा नहीं भेजा गया था। उन किसानों की नई सूची तैयार करके कर्जमाफी में शामिल किया जाएगा। जिले के अधिकांश किसान ऐसे हैं, जो कर्जमाफी का मानक पूरा करने के बाद भी उनका नाम सूची से बाहर कर दिया गया है। किसानों की शिकायत पर सीएम ने बैंकों से प्राप्त डाटा को मानवीय भूल मानते हुए छूटे हुए किसानों को अंतिम मौका देेने का फैसला लिया है। जिले के लगभग ग्यारह हजार किसान ऐसेे हैं, जो कर्जमाफी का मानक तो पूरा कर रहे हैं, मगर उनका नाम सूची में नहीं होने के कारण माफ नहीं हुआ था। ऐेसे किसान कभी अधिकारी तो कभी बैंक का चक्कर लगा रहे थे। अधिकारियों की ओर से नकारात्मक जवाब मिलने से ये किसान मायूस हो गए थे। एलडीएम एएन सिंह ने बताया कि छूटे हुए किसानों का नाम सूची में सम्मिलित नहीं किया जा सकता है। इसलिए ऐेसे किसानों की नई सूची तैयार की जा रही है।