फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Death of kawariya on a highway collision, brother's condition serious

हाईवे पर वाहन की टक्कर से कांवडिय़ां की मौत, ममेरे भाई की हालत गंभीर

Tue, 30 Jul 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Death of kawariya on a highway collision, brother's condition serious
मोहनगंज के समीप सड़क हादसे में घायल कांवरिये को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
हाईवे पर वाहन की टक्कर से कांवड़िए की मौत, ममेरे भाई की हालत गंभीर
विज्ञापन

गंगाजल लेकर घुइसरनाथ धाम जा रहा था जलाभिषेक करने
मोहनगंज के करीब सकरनी पुल पर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
कटरामेदनीगंज/ रखहा। प्रयागराज से गंगाजल लेकर घुइसरनाथ धाम चढ़ाने के लिए जा रहे कांवड़ियों को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। प्रयागराज में उपचार के दौरान एक कांवड़िए की मौत हो गई। जबकि उसके ममेरे भाई का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मृत कांवड़िए का शव शाम को घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
कंधई इलाके के पयागपुर औरिस्ता निवासी शैलेश उर्फ रिंकू सिंह 30 पुत्र अवधेश सिंह चार दिन पहले अपने ननिहाल इसीपुर ढेकाही गया था। जहां से शनिवार को 40 कांवड़ियों का जत्था प्रयागराज गंगाजल लेने के लिए निकला। रिंकू के साथ उसका ममेेरा भाई कुलदीप सिंह 28 भी था। सभी गंगाजल लेकर बाबा घुइसरनाथ धाम जलाभिषेक करने के लिए चल पड़े। बीती रात वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर नगर कोतवाली के सकरनी पुल के करीब अज्ञात वाहन कांवड़ियों को टक्कर मार दिया। जिसमे रिंकू सिंह और ममेरा भाई कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। आनन-फानन में दूसरे कांवड़ियों ने बस से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। यहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने रिंकू को उपचार के लिए एसआरएन रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान रिंकू की मौत हो गई और कुलदीप का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। ननिहाल इसीपुर ढेकाही से लेकर पयागपुर औरिस्ता तक कोहराम मचा रहा। देर शाम शव घर पहुंचते ही मां सितारा देवी रोते हुए बेहोश हो गई।
विज्ञापन

हर साल कांवर लेकर जाता था प्रयागराज गंगाजल लेने
कंधई के पयागपुर औरिस्ता निवासी शैलेश उर्फ रिंकू सिंह एक पैर से दिव्यांग था। इसे बाद भी वह हर साल कांवर लेकर गंगाजल लेने के लिए प्रयागराज जाता था। ननिहाल से ही प्रयागराज के लिए निकला था। पिता अवधेश सिंह मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। रिंकू सबसे बड़ा था। उसकी एक बहन व एक छोटा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद को नहीं आई पुलिस, एंबुलेंस भी नहीं मिली
वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सकरनी पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कांवड़ लेकर घुइसरनाथ धाम जा रहे रिंकू सिंह और कुलदीप सिंह खून से लथपथ होकर पड़े थे। उधर से गुजर रहे कांवड़ियों ने दोनों की हालत देख मदद के लिए पुलिस व एंबुलेंस बुलाने लगे लेकन डेढ़ घंटे तक मदद नहीं मिली। जिससे आक्रोशित कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए बस रोककर घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। यहां दोनों को डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया लेकिन एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी। जिसके चलते परिवार के लोगों ने प्राइवेट एंबुलेंस से घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए एसआरएन ले गए। लोगों का कहना था कि जहां एक ओर शासन की ओर से कांवडिय़ों के ऊपर पुष्पवर्षा की जा रही है। वहीं जिला प्रशासन कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह बना हुआ है।

पयागपुर औरिस्ता पहुंचे एसडीएम पटटी
कंधई इलाके के पयागपुर औरिस्ता में सोमवार की शाम शैलेश उर्फ रिंकू सिंह का शव घर पहुंचा। मां बेटे का शव देखते हुए रोती बिलखती रही। इस बीच एसडीएम पटटी और तहसीलदार मनीष कुमार ने भरोसा दिया कि किसान बीमा के तहत मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की मदद मिलेगी।

मोहनगंज के समीप सड़क हादसे में घायल कांवरिया।

मोहनगंज के समीप सड़क हादसे में घायल कांवरिया।- फोटो : PRATAPGARH

मोहनगंज के समीप सड़क हादसे में मृत कांवरिया शैलेश के बिलखते परिजन।

मोहनगंज के समीप सड़क हादसे में मृत कांवरिया शैलेश के बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

मोहनगंज के समीप सड़क हादसे में मृत कांवरिया शैलेश उर्फ रिंकू सिंह। फाइल फोटो

मोहनगंज के समीप सड़क हादसे में मृत कांवरिया शैलेश उर्फ रिंकू सिंह। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed