फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body taken from graveyard on DM's orders

डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया छात्रा शव 

Tue, 11 Jun 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dead body taken from graveyard on DM's orders
छात्रा का शव निकलवाने के लिए कब्र खोदवाते सीओ पट्टी। - फोटो : pratapgarh
 डीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन ने संदिग्ध परिस्थितयों में मृत छात्रा नीशू के शव को परिजनों की मौजूदगी में कब्र से खुदवाकर सोमवार की दोपहर बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


अब जिला अस्पताल के डाक्टरों का पैनल दोबारा पोस्टमार्टम करेगा। माह भर पूर्व जनपद जौनपुर की छात्रा नीशू सरोज का शव संदिग्ध परिस्थतयों में रामपुर खागल गांव में पेड़ से लटकता मिला था। परिजनों ने दुराचार के बाद हत्या का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


जनपद की सीमा से सटे गांव बाभनपुर निवासी बीए की छात्रा नीशू सरोज पुत्री संजय सरोज का शव 24 जून को कोतवाली इलाके के रामपुर खागल गांव के जंगल में पेड़ से लटकता मिला था। परिजन दुराचार के बाद हत्या का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों संग कोतवाली का घेराव कर तहरीर दी थी। बाद में पिता संजय सरोज ने इस मामले में कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप जड़ते हुए शव का पैनल से पोस्टमार्टम का आदेश कराया था।


डीएम का आदेश तहसील प्रशासन को मिलने पर सोमवार को एसडीएम पट्टी देवेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जिलाजीत चौधरी व कोतवाल अखिलेश प्रताप सिंह छात्रा के घर गए और परिजनों को साथ लेकर जिला मुख्यालय स्थित सई नदी के शमशान पर पहुंचे। जहां परिजनों की मौजूदगी में शव कब्र से खोदकर बाहर निकलवाने के साथ दोबारा पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed