फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of grocery businessman found hanging from Mahua tree

Pratapgarh : महुआ के पेड़ से लटकता मिला किराना कारोबारी का शव, रात को दुकान से लौटते समय हो गया था लापता

Sun, 03 Mar 2024 01:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 01:31 PM IST
सार

रानीगंज थाना क्षेत्र के कूराडीह गांव निवासी सिद्धार्थ तिवारी उर्फ सानू (28) पुत्र विजय तिवारी पट्टी थाना क्षेत्र के पूरे धना गांव में किराने की दुकान चलाता है। शनिवार की देर रात दुकान बंद कर घर के लिए निकला था।

विज्ञापन
Dead body of grocery businessman found hanging from Mahua tree
किराना कारोबारी का शव मिलने के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज पट्टी मार्ग पर बुढौरा कुम्भापुर गांव में सड़क से लगभग 500 मीटर दूर नाले के किनारे एक महुआ के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला।  सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। युवक की शिनाख्त रानीगंज थाना क्षेत्र के कूराडीह निवासी सिद्धार्थ तिवारी उर्फ सानू (28) के रूप में हुई। मौके पर रोते बिखखते परिजन भी पहुंच गए। पुलिस हत्या और आत्महत्या को लेकर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के कूराडीह गांव निवासी सिद्धार्थ तिवारी उर्फ सानू (28) पुत्र विजय तिवारी पट्टी थाना क्षेत्र के पूरे धना गांव में किराने की दुकान चलाता है। शनिवार की देर रात दुकान बंद कर घर के लिए निकला था। रात में 10:56 पर उसका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद से ही परिजन उसे रात भर ढूंढते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने नाले के समीप महुआ के पेड़ से शव लटकता देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन

Dead body of grocery businessman found hanging from Mahua tree
घटना के बारे में मृतक के पिता से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल पर ही युवक की बाइक भी खड़ी मिली। मृतक की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई सागर देहरादून में नौकरी करता है। पिता पट्टी में स्थित एक होटल में मैनेजर के रूप में कार्य करते हैं। सिद्धार्थ के एक वर्ष की बेटी है। घटनास्थल पर मौजूद मृतक के पिता विजय तिवारी का कहना था कि मेरे बेटे की हत्या कर पेड़ से शव लटकाया गया है। उन्होंने बताया कि जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा है, जिसमें पूर्व में धमकी भी दी गई थी।

Dead body of grocery businessman found hanging from Mahua tree
सिद्धार्थ तिवारी उर्फ सानू। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर ही खड़ी मिली बाइक
 

इस संबंध में थानाध्यक्ष रानीगंज आदित्य कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। अभी जांच की जा रही है। फोन बंद होने के दो घंटे पहले बेटी की दवाई के लिए मां ने फोन किया था। इसके बाद उससे बात नहीं हुई और फोन बंद हो गया। रिश्तेदार की विदाई के लिए बैग में मिठाई भी रखा था। यह बैक घटनास्थल पर ही खड़ी बाइक पर टंगा था। जिस मफलर से शव लटक रहा था वह मफलर भी सिद्धार्थ का नहीं है। इससे हत्या को लेकर और शक गहरा होता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed