फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of class six student found hanging, mother accused of murder

Pratapgarh : फंदे से लटकता मिला कक्षा छह के छात्र का शव, मां ने लगाया हत्या कर शव लटकाने का आरोप

Wed, 13 Sep 2023 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 05:50 PM IST
सार

जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा के रहने वाले अमरनाथ पटेल के तेरह वर्षीय बेटे पंकज पटेल का शव मंगलवार की रात घर के भीतर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन
Dead body of class six student found hanging, mother accused of murder
मृतक छात्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा के रहने वाले अमरनाथ पटेल के तेरह वर्षीय बेटे पंकज पटेल का शव मंगलवार की रात घर के भीतर कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन


खटवारा निवासी अमरनाथ पटेल महाराष्ट्र के भिवंडी में रहकर कंपनी में काम करता है। घर पर उसकी पत्नी फोटू देवी बच्चों के साथ रहती थी। मंगलवार की सुबह पंकज रिश्तेदारी चमरूपुर में आयोजित निमंत्रण में जाने की बात कहते हुए घर से चला गया। वह दोपहर में रिश्तेदारी पहुंची लेकिन वहां पंकज नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता न चलने पर फोटू देवी दूसरे बच्चों को साथ लेकर घर लौटी। वह मकान का ताला खोलकर छत पर गईं तो कमरे का नजारा देख दंग रह गई।

विज्ञापन

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पंकज का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद घटना की जानकारी अमरनाथ को दी। पुलिस के सामने मृतक की मां ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। उसी ने ही उसके बेटे को मारकर घटना को दूसरा रूप दिया है।

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण फोटू सड़क किनारे सब्जी की दुकान चलाती है। मृतक से बड़ी बहन पिंकी थी। उससे छोटा भाई अंबुज, बहन संजना है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन रोते बिलखते रहे। घटना की जानकारी के बाद अमरनाथ घर के रवाना हो गया। उसके आने के बाद ही बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार होगा। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि आरोप की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed