फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   culcural news

रोशनी से नहा उठा बेल्हादेवी घाट

Thu, 28 May 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 28 May 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
culcural news
गंगा दशहरा के मौके पर बृहस्पतिवार रात बेल्हा देवी घाट दीपों की रोशनी से नहा उठा। 11551 दीपों से घाट को सजाया गया। मंदिर में झालरों की आकर्षक सजावट की गई। घाट पर जगह-जगह जल रहे दीपों की रोशनी से अनोखी आभा फूट रही थी। महोत्सव में मानों पूरा शहर ही उमड़ पड़ा। इसके बाद मां सई की महाआरती की गई।
विज्ञापन


गंगा दशहरा महोत्सव मनाने के लिए गुरुवार की सुबह ही बेल्हा देवी धाम को फूल-मालाओं और विद्युत झालरों से सजाया गया था। शाम को दीपों से पूरा घाट नहा उठा। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर बेहद मनोरम दिख रहा था। हजारों दीपों से रोशन घाट ऐसा लग रहा था जैसे दीपों के रूप में देवता धरती पर आ गए हों। दीपों से घाट को सजाने के बाद महाआरती के लिए सभी सई के किनारे इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन


महाआरती में सैलाब सा उमड़ पड़ा। पूर्व मंत्री मोती सिंह, प्रभारी जिलाधिकारी मनीष कुमार, एसपी बलिकरन सिंह यादव, एसडीएम जेपी मिश्र, सीओ सिटी एमपी सलोनिया के साथ व्यवस्था प्रभारी राजा पंडा ने आरती कराई। कार्यक्रम के बाद संयोजक रोशन लाल ऊमरवैश्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज जुड़ता है। संरक्षक श्रीकिशोर अग्रवाल व अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ मिश्र ने आए हुए लोगों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्हा देवी धाम पर आयोजित गंगा दशहरा महोत्सव का लुत्फ घर बैठकर शहर के लोग टीवी पर उठाते रहे। मां गंगा की आरती व भजन का दृश्य देख  लोग मंत्रमुग्ध हो गए। शाम से शुरू हुए प्रसारण के बाद लोग टीवी के पास डटे रहे। यह प्रसारण प्रिया चैनल के माध्यम से कृष्ण गोपाल उमरवैश्य द्वारा किया गया।  एसडीएम जेपी मिश्रा के आदेश के बाद सुरक्षा की बागडोर सीओ सिटी एमपी सलोनिया ने संभाल रखी था। घाटों पर गोताखोंरों की व्यवस्था की गई थी। सदर चौराहे से लेकर मंदिर परिसर तक पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे। बेल्हा देवी धाम पर दमकल की भ्ज्ञी व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed