{"_id":"5b43a2f84f1c1b0a278b56c1","slug":"cruption-in-checkdam","type":"story","status":"publish","title_hn":"िजला योजना की बैठक में मनरेगा और चेकडैम निर्माण में भ्रष्टाचार का मुद्दा गूंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
िजला योजना की बैठक में मनरेगा और चेकडैम निर्माण में भ्रष्टाचार का मुद्दा गूंजा
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जिला योजना की बैठक में वर्ष 2018-19 के लिए 5.23 अरब रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई। चिकित्सा, सडक़, पुल, ग्रामीण पेयजल, ग्रामीण आवास और सफाई अभियान पर जनप्रतिनिधियों ने अधिक जोर दिया। बैठक में उस समय मामला गरमा गया, जब सदस्यों ने मनरेगा और चेकडैम निर्माण में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। हालांकि प्रभारी मंत्री ने जांच का आश्वासन देकर सदस्यों को शांत किया।
विकास भवन में सोमवार को जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक हुई। मनरेगा और चेकडैम निर्माण में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठते ही प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों में पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी। जिला पंचायत सदस्य अमरपाल यादव ने कहा कि गौरा विकास खंड में तीस फीट की गहराई पर पानी उपलब्ध है, इसके बावजूद डार्कजोन घोषित कर दिया गया है। सदस्यों के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के खिलाफ शिकायत करने पर समिति बनाकर जांच कराने को कहा।
सांसद हरिवंश सिंह ने सई नदी में चेकडैम और सर्किट हाउस निर्माण का प्रस्ताव रखा। सीडीओ राजकमल यादव ने सदन को बताया कि राजकीय मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है, जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। बैठक में रामपुरखास विधायक आराधना मिश्रा, सदर विधायक संगमलाल गुप्ता, रानीगंज विधायक धीरज ओझा, एमएलसी उमेश द्विवेद्वी, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव के अलावा डीएम और एसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
45 स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन का किया लोकार्पण
जिला योजना की बैठक से बाहर आने के बाद प्रभारी मंत्री ने 45 स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्रों और पंचायत भवनों का लोकार्पण बटन दबाकर किया। विकास भवन परिसर में लगी प्रर्दशनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने विकास भवन परिसर में पौधरोपण भी किया।
मीडिया को बाहर करने के मुद्दे पर बिफरीं विधायक
जिला योजना की बैठक प्रारंभ होते ही प्रभारी मंत्री ने कहा कि मीडिया के लोग बाहर चले जाएं। प्रभारी मंत्री की यह बात सुनते ही रामपुरखास विधायक आराधना मिश्रा ने विरोध करते हुए बोल पड़ीं कि ऐसा क्यों। मीडिया के लोग रहेंगे, तो विकास की वास्तविकता जानेेंगे। बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने भी मीडिया को बाहर करने के मुद्दे पर नाराजगी जताई।
राजेश सहित सात प्रधान हुए सम्मानित
आपरेशन कायाकल्प के तहत ग्राम पंचायतों में मरम्मत कराने वाले प्रधानों को प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें सहाबपुर के राजेश प्रभाकर सिंह, राजगढ़ के ओमप्रकाश, नौबस्ता के पुनीत पांडेय, भुवालपुर के अमित कुमार, सरायबहेलिया के रंगनाथ, ऐंधा की प्रधान कुसुम सिंह, कालाकांकर के रियाज अहमद का नाम शामिल है।