फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CRPF jawan coming home dies after falling from train

प्रतापगढ़ : छुट्टी लेकर घर आ रहे सीआरपीएफ के जवान की ट्रेन से गिरकर मौत

Thu, 04 Aug 2022 11:40 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 11:40 PM IST
सार

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नजियापुर निवासी संदीप पांडेय सीआरपीएफ जवान थे। मौजूदा समय में उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ में थी। वहां से उनकी यूनिट का तबादला उत्तराखंड के लिए हो गया था। परिवार से मिलने के लिए एक सप्ताह की छुट्टी लेकर बुधवार को वह घर आ रहे थे।

विज्ञापन
CRPF jawan coming home dies after falling from train
मृतक सीआरपीएफ जवान संदीप पांडेय। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड तबादला होने के बाद एक सप्ताह की छुट्टी लेकर घर जा रहे नजियापुर निवासी सीआरपीएफ जवान संदीप पांडेय (39) की चंदौली में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। देर रात शव के घर पहुंचने पर परिजन बिलखते रहे।

विज्ञापन



दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नजियापुर निवासी संदीप पांडेय सीआरपीएफ जवान थे। मौजूदा समय में उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ में थी। वहां से उनकी यूनिट का तबादला उत्तराखंड के लिए हो गया था। परिवार से मिलने के लिए एक सप्ताह की छुट्टी लेकर बुधवार को वह घर आ रहे थे। चंदौली के समीप ट्रेन में कोच के गेट पर खड़े संदीप को झपकी आ गई जिससे वह नीचे गिर पड़े। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। साथ सफर कर रहे लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी।
विज्ञापन



घटना की खबर मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करने के बाद परिजनों को जानकारी दी। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन चंदौली के लिए रवाना हुए। सीआरपीएफ जवान की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। देर रात शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को अंतिम संस्कार होगा। मृतक संदीप पांडेय, चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed