फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crores will expense in diwali

आतिशबाजी के खुशी में खर्च होगे करोड़ो

Sun, 27 Oct 2019 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
crores will expense in diwali
ामलीला मैदान में लगी पटाखों की दुकानों का निरीक्षण करते एसडीएम सदर। - फोटो : PRATAPGARH
हवा में उड़कर पतंग मचाएगी मचाएगी धूम , माचिस बम से होगा धमाका
विज्ञापन

दिवाली पर बिके दो करोड़ के पटाखे
प्रतापगढ़। इस बार दीपावली पर दो करोड़ के पटाखे बिक गए हैं। हवा में उड़ने वाली जलती पतंग धूम मचाएगी। डीटीएच के साथ माचिस बम और स्काई लांचर बम आसमान में धमाका करेगा। बच्चों के साथ उनके परिवार के लोगों को आतिशबाजी की सामग्री लुभा रही है। बड़ी संख्या में लोग स्काई लांचर खरीदकर घर ले जा रहे हैं। जिसकी कीमत सबसे अधिक है। रंगीन अनार अपनी रंगीनियों से लोगों को लुभाएगा तो 10 मीटर की लंबी फुलझड़ी से बच्चे चहकते नजर आएंगे।

दीपावली पर आतिशबाजी के लिए बाजार शनिवार की सुबह से सजे हुए हैं। इसमें बच्चों को लुभाने के लिए काफी आइटम नए आ गए हैं। जीआईसी और रामलीला मैदान में सजी दुकानों पर पटाखों की धूम है। इस बार सबसे महंगा पटाखों में स्काई लांचर है। 28 सौ का यह पटाखा आसमान में 120 बार फटेगा। बार-बार अलग-अलग कलर भी आसमान में दिखेगा। डीटीएच पटाखा सात सौ रुपये का है। यह आसमान में पहुंचने के बाद रंग बिरंगी हो जाएगा। तीन बार फायर होगा। वहीं अलग से माचिस बम भी इस बार आया है। यह बम छोटे-छोटे बच्चे भी फोड़ सकते हैं। आग लगाने के करीब सात मिनट के बाद यह जोरदार आवाज में फटेगा। इसके बाद चटाई पटाखा, मुर्गा पटाखा भी बाजार में आया है। चटाई पटाखा को बिछाकर एक हजार फटाखे एक साथ फोड़े जा सकेंगे। हवाईदार महमूद ने बताया कि इसकी लड़ी में बस एक बार आग लगानी होगी। 10 मीटर लंबी इस चटाई में आग लगने के बाद लगातार धमाके होते रहेंगे। रंगीन अनार भी अपनी छटा से बच्चों को आकर्षित करेंगे। 250 रुपये में आने वाला पाइप आकाश में जाकर चांदनी बिखरा देगा। वह चांदनी कुछ पल बाद छोटी-छोटी आवाज के साथ फूट जाएगी। इसके साथ बारहमाचा, छहमाचा भी हवा में जाकर फटेंगे। मैजिक बम, आग की गरमी से निकलने वाला सांप और चकरियां बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर देंगी। 150 रुपये में आने वाला राकेट अंतरिक्ष की सैर को जाएगा। इसके साथ ही देशी अनार भी अपनी पूरी रौ में होगा। चांदनी के साथ लाइट फुलझड़ी अपनी रोशनी से चारों तरफ उजाला कर देगी।

दीपावली की पूर्व संध्या पर दुकानों पर खरीदारों की लगी भीड़।

दीपावली की पूर्व संध्या पर दुकानों पर खरीदारों की लगी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed