फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   criminals shooted chandpur pradhan's brothers, serius

चांदपुर प्रधान के भाई को गोली मारी

Thu, 01 Oct 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
criminals shooted chandpur pradhan's brothers, serius
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के चांदपुर गांव में बुधवार शाम तीन बाइक से पहुंचे नौ बदमाशों ने ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव और उनके भतीजे को पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने दौड़े प्रधान के भाई को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के दौड़ने पर बदमाश विश्वनाथगंज की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव के प्रधान राजेंद्र यादव व उनका भतीजा आशीष यादव बुधवार शाम प्रयागराज-अयोध्या हाईवे के किनारे स्थित अपनी दुकान पर बैठकर बात कर रहे थे। इस बीच तीन बाइक पर सवार नौ लोग वहां पहुंचे और प्रधान व उनके भतीजे पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर प्रधन के भाई शैलेंद्र यादव (30) बीचबचाव करने के लिए दौड़े तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। खबर पाकर भुपियामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां से एक खोखा बरामद हुआ। घायल शैलेंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed